PF पासबुक घर बैठे कैसे करें आसानी से चेक? जानें इसकी पूरी प्रक्रिया
अब घर बैठे ही अपने पीएफ अकाउंट की पासबुक चेक करना आसान हो गया है. डिजिटल पासबुक के माध्यम से आप बैलेंस, जमा राशि, ब्याज और निकासी की पूरी जानकारी देख सकते हैं.
नई दिल्ली: आज कल टेकनोलॉजी इतना फास्ट हो गया है कि अधिकतर काम आप घर बैठे ही कर सकते हैं. अगर आपको कोई पीएफ पासबुक से जुड़ा काम है तो वो भी आप घर बैठे ही कर सकते हैं. जैसे पीएफ अकाउंट की पूरी डिटेल चेक करनी है तो यह काम आप दो मिनट में ही कर पाएंगे. अब ऑनलाइन घर बैठे ही अपने अकाउंट की पूरी डिटेल देख सकते है. इसमें जमा राशि, ब्याज और बैलेंस जैसी जानकारी सीधे एक्सेस की जा सकती है.
इस डिजिटल सुविधा से अब बैंक या ऑफिस जाकर लंबी लाइनों में इंतजार करने की जरूरत नहीं. अपने पीएफ अकाउंट का बैलेंस और लेन-देन की जानकारी तुरंत घर बैठे ही मिल जाती है.
आधिकारिक वेबसाइट से लॉगिन करें
अपने पीएफ अकाउंट की पासबुक चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक लिंक पर आपको जाना होगा. यह वेबसाइट मोबाइल और कंप्यूटर दोनों पर आसानी से खुल जाती है. लॉगिन करने के लिए UAN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरना होता है. लॉगिन करने के बाद ‘Select Member Id’ ऑप्शन में अपनी पासबुक चुनें और अकाउंट विवरण तुरंत देखें.
जमा राशि और ब्याज की जानकारी
डिजिटल पासबुक में आप देख सकते हैं कि हर महीने कंपनी सही राशि जमा कर रही है या नहीं. इसके अलावा, सालाना ब्याज और कुल जमा राशि की पूरी जानकारी भी तुरंत पासबुक में उपलब्ध होती है. यह सुविधा आपको अपने पीएफ अकाउंट की निगरानी रखने में मदद करती है.
निकासी और बैलेंस ट्रैक करें
पासबुक में यह भी स्पष्ट दिखता है कि आपने अपने पीएफ खाते से कितनी बार पैसे निकाले हैं और वर्तमान में कितना बैलेंस बचा है. यह जानकारी भविष्य की वित्तीय योजना और बजट बनाने में बेहद उपयोगी साबित होती है.
PDF में डाउनलोड करना आसान
आप अपनी डिजिटल पासबुक को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं. यह सुविधा भविष्य में रिकॉर्ड के तौर पर काम आती है और किसी भी समय अकाउंट की जानकारी देखने में मदद करती है.
मोबाइल और कंप्यूटर दोनों पर एक्सेस
इस डिजिटल सुविधा की खासियत यह है कि इसे मोबाइल और कंप्यूटर दोनों पर एक्सेस किया जा सकता है. घर बैठे ही पीएफ अकाउंट की पूरी जानकारी तुरंत प्राप्त की जा सकती है और समय की बचत होती है.