अब बिना सब्सक्रिप्शन के बना सकेंगे AI तस्वीरें, Google ने उपलब्ध कराई सुविधा

AI Photos : AI बॉट्स इस साल की शुरुआत से ही चर्चा में बने हुए हैं. इसमें से कुछ बॉट्स फोटो बनाने का काम भी करते हैं. इनकी मदद से आप किसी कि भी तस्वीर को अलग-अलग अंदाज में पेश कर सकते हैं.

Suraj Tiwari

 AI Photos : टेक्नोंलोजी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है. इसके नए-नए प्रयोग लोगों को चौका रहे हैं. AI बॉट्स इस साल की शुरुआत से ही चर्चा में बने हुए हैं. इसमें से कुछ बॉट्स फोटो बनाने का काम भी करते हैं. इनकी मदद से आप किसी कि भी तस्वीर को अलग-अलग अंदाज में पेश कर सकते हैं. अब सर्च इंजन गूगल ने भी ये सुविधा उपलब्ध करा दी है. अब आप बिना कोई सब्सक्रिप्शन के भी AI से तस्वीर बना सकेंगे.

ये हैं AI की मुख्य कंपनियां

AI से तस्वीर बनाने वालों की कंपन में मुख्य रूप से Midjorrney, Stable, Diffusi आदि और भी हैं. जो इस तरह के कार्य को करने में सहायक होती है, हालांकि इन्हें यूज करने के लिए सबसे पहले सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है. लेकिन आज हम आपको ऐसी ट्रिक बताने जा कहे हैं जो बिना सब्सक्रिप्शन के ही काम करेगी. इसके तहत हम AI के माध्यम से तस्वीरों को बड़े आराम से बना सकते हैं.

इस तरह करना है प्रयोग

इसके लिए गूगल ने अपने फीचर में इसकी सुविधा को भी शामिल कर दिया है. इसके तहत आप गूगल सर्च के माध्यम से पॉम्प्ट लिखकर तस्वीर को बना सकते हैं. यह फीचर सिंपल के साथ ही आसानी से एक्सेससबल भी है. इसको लेकर गूगल ने हाल ही में जानकारी दी है. गूगल ने बताया कि सर्च जनरेटिव एक्सपीरिएंस (SGE) को माध्यम से आप तस्वीर बना सकते हैं. इस पर तस्वीर के बारें में डिस्क्रिप्शन भी लिखना है. जिसके बाद हमें तुरंत अपनी तरीके से काम करने में आसानी होगी और हम फोटो को डाउनडोल कर सकते हैं.

हांलाकि इस फीचर के तहत कुछ नियम भी है. सबसे पहले हम Google Labs के लिए साइन-अप करना होगा और फिर SGE का विकल्प चुनना होगा. साथ ही इसको यूज करने वाले की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए. वही यह केवल अभी इंग्लिश भाषा के रुप में ही उपलब्ध है.

इसे भी पढे़ं- सावधान! ऐसे लोगों का फोन हो सकता है हैक, सरकारी एजेंसी ने जारी की चेतावनी