menu-icon
India Daily

सावधान! ऐसे लोगों का फोन हो सकता है हैक, सरकारी एजेंसी ने जारी की चेतावनी

सरकारी एजेंसी CERT-In ने ऐप्पल यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की है, जिसमें एक खामी को लेकर बताया गया है.

Sagar Bhardwaj
Edited By: Sagar Bhardwaj
सावधान!  ऐसे लोगों का फोन हो सकता है हैक, सरकारी एजेंसी ने जारी की चेतावनी

Phone Hacking: हैकर्स हमेशा लोगों के फोन हैक करने की तलाश में रहते हैं. फोन हैक होते ही आपका महत्वपूर्ण डाटा हैकर्स के पास चला जाता है, जिसका वह गलत इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आपका फोन पुराने os वर्जन पर काम करता है तो आप भी हैकिंग की जद में आ सकते हैं.

CERT-In (कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम) ने ऐप्पल यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की है, जिसमें एक खामी को लेकर बताया गया है.

इस वॉर्निंग के बारे में 14 अक्टूबर 2023 को जारी की गई वल्नेरेबिलिटी (कमजोरियां) Note CIVN-2023-0303 में बताया गया है.

इस नोट में एप्पल ios और iPad os में मौजूद वल्नेरेबिलिटीज की डिटेल्स दी गई हैं.

क्या है CERT-in?

CERT-in मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स और इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के तहत आने वाली एजेंसी है. इस एजेंसी का काम साइबर सिक्योरिटी से जुड़े मामलों से डील करना होता है.

यह एजेंसी लगातार इंटरनेट से जुड़ी तमाम चीजों को मॉनिटर करती रहती है, जिससे लोगों को समय रहते किसी भी खतरे के बारे में जानकारी दी जा सके. हाल ही में जारी अपने नोट में CERT-in ने पुराने iOS और iPad OS को लेकर यूजर्स को चेताया है.

हैकर्स कर सकते हैं टार्गेट

इस खामी की वजह से हैकर्स टार्गेटेड डिवाइस का फुल कंट्रोल रिमोटली हासिल कर सकते हैं. दरअसल, ios और iPadOS में मौजूद वल्नेरेबिलिटी का फायदा उठाकर हैकर्स टार्गेटेड डिवाइस के रिमोट एक्सेस के लिए एक हिडेन रिक्वेस्ट कर सकते हैं. अगर आपके आईफोन या आईपैड का ऑपरेटिंग सिस्टम 16.7.1 से पहले का है तो आप रिस्क में हैं.

इससे बचने के लिए आपको अपना फोन समय-समय पर अपडेट करते रहना चाहिए. CERT ने इस मामले में यूजर्स को लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट करने के लिए कहा है. ऐप्पल ने इन खामियों को दूर करने के लिए पहले ही सिक्योरिटी अपडेट जारी कर दिया है. समय पर अपडेट नहीं मिलने का मतलब है कि आप रिस्क पर फोन यूज कर रहे हैं.

डिवाइस अपडेट के फायदे

ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट करने से ना सिर्फ डिवाइस से खामियां दूर होती हैं बल्कि फोन की परफॉर्मंस भी बेहतर होती है. कंपनियां ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट में बग फिक्स और ऑप्टिमाइजेशन भी करती हैं. इसके साथ आपको कुछ नए फीचर्स भी मिलेंगे.

कैसे अपडेट करें अपने फोन का OS

os अपडेट करने के लिए फोन की सेटिंग में जाने के बाद सॉफ्टवेयर अपडेट सर्च करना होगा.  इसके बाद आपको लेटेस्ट अपडेट के लिए चेक पर क्लिक करना होगा. अगर कोई अपडेट पेंडिंग होगा तो आपको यहां पर जानकारी मिल जाएगी.

यह भी पढ़ें: एलन मस्क ने एक झटके में गंवा दिए 13,39,17,94,85,000 रुपये, अंबानी का भी बुरा हाल, अडाणी की आईं मौज