घर बैठे बन जाएगा ड्राइविंग लाइसें! RTO के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर; यहां देखें पूरी प्रक्रिया
अगर आप 18 साल से ऊपर हैं और गाड़ी चलानी आती है तो आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है. आज के समय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना काफी आसान हो गया है. आज हम आपको कुछ खास तरीका बताने वाले हैं.
गाड़ी चलाने का मतलब केवल स्टेयरिंग पकड़ना नहीं होता. भारत में इसके लिए ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी है, लेकिन उससे पहले लर्निंग लाइसेंस लेना पड़ता है. पहले के समय में इसके लिए आरटीओ ऑफिस के चक्कर काटने पड़ते थे. लेकिन आज के समय में यह प्रक्रिया काफी आसान हो गई है. आप घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इससे आपका पैसा और वक्त दोनों बचेंगे. यहां हम आपको अप्लाई करने का तरीका बता रहे हैं.
सबसे पहले बता दें कि ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लर्निंग लाइसेंस पहला कदम है. इसके बिना गाड़ी चलाना गैरकानूनी है. पकड़े जाने पर आपके खिलाफ कानूनी एक्शन लिया जा सकता है. यह लाइसेंस आपको ट्रैफिक नियम सीखने और अभ्यास करने की अनुमति देता है. आमतौर पर यह 6 महीने के लिए वैध होता है. इस दौरान 'L' साइन वाली गाड़ी चलानी होती है, साथ में एक अनुभवी व्यक्ति होना चाहिए. पहले लर्निंग लाइसेंस लेकर स्थायी लाइसेंस बनवाना आसान हो जाता है.
कैसे करें अप्लाई?
इसे बनवाने की प्रक्रिया बहुत आसान है. सबसे पहले सरकारी वेबसाइट sarathi.parivahan.gov.in पर जाकर 'ऑनलाइन सर्विसेज' चुनें. यहां पर आप 'ड्राइविंग लाइसेंस संबंधित सेवाएं' पर क्लिक करें. इसके बाद आपको अपना राज्य चुनना होगा. अगला स्टेप 'Apply for Learner's Licence' या 'नए लर्नर लाइसेंस के लिए आवेदन' को चुने. यहां पर आपसे पूछा जाएगा कि आपके पास पहले कोई लाइसेंस है या नहीं, जहां आपको 'नहीं' चुनना होगा.
वाहन की कैटेगरी में आपर दोपहिया, चारपहिया या दोनों चुन सकते हैं. इसके बाद फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें. आधार कार्ड लिंक करने पर कई डिटेल्स खुद-ब-खुद भर जाती हैं. सभी डिटेल्स अच्चे से भरकर फीस ऑनलाइन जमा करें. पेमेंट के बाद स्लॉट बुक करें या सीधे ऑनलाइन टेस्ट दें.
इन कागजतों को रखें तैयार
टेस्ट ट्रैफिक नियमों और साइन पर आधारित होता है. यह आसान है, इसके लिए आपको बेसिक ज्ञान होना चाहिए. कई सवाल ऑनलाइन प्रैक्टिस के लिए उपलब्ध हैं. टेस्ट पास करने पर लर्निंग लाइसेंस अप्रूव हो जाता है. जिसके बाद आप इसे तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं. कुछ मामलों में फेस रिकग्निशन या आधार वेरिफिकेशन से पूरी प्रक्रिया घर से पूरी हो जाती है. हालांकि अप्लाई करने से पहले जन्म प्रमाणपत्र, 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट या पैन कार्ड, आधार, वोटर आईडी, बिजली बिल, पासपोर्ट साइज फोटो, कुछ राज्यों में मेडिकल सर्टिफिकेट तैयार रखें. इनमें से आपसे कुछ भी मांगा जासकता है.
और पढ़ें
- 'चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद ही क्यों', TMC की घोषणापत्र पर मैथिली ठाकुर का निशान, ममता बनर्जी पर बोला हमला
- बॉक्स ऑफिस पर ठंडी पड़ी पवन कल्याण की फिल्म, 'धुरंधर 2' के आगे हांफने लगी 'उस्ताद भगत सिंह', बटोरे बस इतने रुपए
- पहली बार अमेरिका ने ईरान पर गिराया अपना बंकर बस्टिंग GBU-72 बम, जानें यह कितना है शक्तिशाली और कैसे करता है काम