2 मिनट में पता चल जाएगा! इन 4 तरीकों से चेक करें आधार कार्ड फर्जी है या नहीं

नकली आधार कार्ड का अगर आप पता लगाना चाहते हैं, तो आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना होगा. यहां हम आपको इन टिप्स के बारे में बता रहे हैं.

AI
Shilpa Srivastava

 

नई दिल्ली: आधार कार्ड आज के समय में कितना जरूरी है, ये हमें बताने की जरूरत नहीं है. यह एक अहम डॉक्यूमेंट है, जिसका इस्तेमाल बैंक अकाउंट खोलने, सरकारी फायदे पाने आदि के लिए किया जाता है. यह जितने जरूरी हैं, उतने ही तेजी से इसे लेकर फ्रॉड बढ़ता जा रहा है. कई लोग ऐसे हैं, जो आपके आधार कार्ड का फेक वर्जन बना लेते हैं जिन्हें देखकर यह पहचान पाना मुश्किल हो जाता है कि वो असली हैं या नकली. 

हालांकि, अगर आप थोड़ा ध्यान लगाएं और हम जो टिप्स यहां दे रहे हैं, उन्हें फॉलो करें तो आसानी से पता लगाया जा सकता है कि आधार कार्ड असली है या नकली. बता दें कि फेक आधार से कई घोटालों को अंजाम दिया जा रहा है. अगर आपके नाम पर कोई फेक आधार कार्ड बनवा लेता है तो आपको बैंक अकाउंट भी खाली कर सकता है.

ऐसे चेक करें आधार कार्ड असली है या नकली:

12-अंकों वाले आधार नंबर को वेरिफाई करें:

आधार कार्ड पर 12 अंकों का नंबर होता है. इसे आप UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप पर चेक कर सकते हैं. अगर नंबर नकली है या एक्टिव नहीं है, तो आपको सिस्टम पर कोई जानकारी नहीं दिखेगी. असली नंबर में सभी जरूरी जानकारी दिखाई देती हैं. 

2. QR कोड को स्कैन करें:

आधार कार्ड पर जो क्यूआर कोड मौजूद होता है, उसे स्कैन कर आप यह चेक कर सकते हैं कि आधार कार्ड असली है या नकली. इसे स्कैन करने के लिए आप किसी भी क्यूआर स्कैनर ऐप या फिर एमआधार ऐप पर जा सकते हैं. इसे स्कैन करने के बाद आपको व्यक्ति का नाम, फोटो, जन्म की तारीख, लिंग और पता दिखाई देगा. अगर ये सब नहीं दिखता है तो समझ जाइए कि आधार कार्ड नकली है. 

3. फिजिकल साइन्स चेक करें:

कार्ड को ध्यान से देखें. अगर आधार कार्ड असली होगा तो प्रिंटिंग क्वालिटी अच्छी होगी. वहीं, अगर आधार कार्ड नकली होगा तो उसमें कुछ न कुछ त्रुटियां होंगी जैसे धुंधला टेक्स्ट या फोटो, नाम या पते में वर्तनी की गलतियां, टेढ़ा या अस्पष्ट QR कोड, गलत फॉन्ट स्टाइल आदि. 

4. ऑफिशियल ऐप्स का इस्तेमाल करें:

ऑफिशियल mAadhaar या UIDAI द्वारा मंजूर किए गए दूसरे ऐप्स डाउनलोड करें. ये ऐप्स QR कोड स्कैन करके जानकारी को डिजिटल रूप से वेरिफाई करने की सुविधा देते हैं.