T20 World Cup 2026

Gold Price Update: सोना हुआ महंगा फिर भी 1300 रुपये से ज्यादा मिल रहा है सस्ता  

Gold Price Update: सोना और चांदी के खरीदारों के लिए सोमवार दिन मिलाजुला रहा. इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन जहां सोना उछला वहीं चांदी के रेट में नरमी का दौर रहा.  

India Daily Live

Gold Price Update: शादी ब्याह के सीजन में सोने और चांदी की कीमत में लगातार हलचल जारी है. इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोना महंगा तो चांदी सस्ती हुई. सोमवार को सोना 216 रुपये महंगा तो चांदी में  204 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ती हुई.

लगातार दो दिन सस्ता होने के बाद सोमवार को सोना एक बार फिर महंगा हुआ. सोमवार को 24 कैरेट सोना 216 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से उछलकर 62,224 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ. इससे पहले पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना 147 रुपये की कमजोरी के साथ 62,008 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था.

लगातार लुढ़क रहा है चांदी 

पिछले कई दिनों से चांदी की कीमत में गिरावट का दौर जारी है. सोमवार को चांदी 204 रुपये सस्ता होकर  69,449 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुई. इससे पहले पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी 743 रुपये की गिरावट के साथ 69,653 रु. प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी. 

सर्राफा बाजार में 14 से 24 कैरेट सोना का ताजा रेट 

इस तरह सोमवार को 24 कैरेट वाला सोना सस्ता होकर 62,224 रुपये, 23 कैरेट 61,975 रुपये, 22 कैरेट वाला 56,997 रुपये, 18 कैरेट वाला 46,668 रुपये और 14 कैरेट वाला गोल्ड 36,401 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और MCX पर सोने और चांदी के रेट टैक्स के  बिना होते हैं, इसलिए देश भर के बाजारों में इसके रेट में अंतर दिखता है.

ऑल टाइम हाई रेट से सोना 1,300 तो चांदी 7,400 रुपए से ज्यादा सस्ती

इसके बाद सोमवार सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 1,378 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर बंद हुआ. दरअसल सोने का अब तक का सबसे उच्चतम दाम 63,602 रुपये प्रति 10 ग्राम है जो उसने 2 जनवरी को 2024 को बनाया था. वहीं चांदी अपने उच्चतम दाम से 7,485 रु. प्रति किलो के नीचे ट्रेड कर थी. चांदी का अबतक का सबसे उच्चतम भाव 76,934 रुपये प्रति किलो है जो उसने 30 नवंबर 2023 को बनाया था.

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में GST, TCS और अन्य टैक्स शामिल नहीं हैं. ऐसे में आपके शहर में इसके रेट में थोड़ा अंतर दिख सकता है.