Gold Price Update: फिर मुंह के बल गिरा सोना, खरीदारी से पहले जानें कहां लुढ़का रेट
Gold Price Update: सोना खरीदारों के लिए गुरुवार का दिन भी राहत भरा रहा. गुरुवार को जहां सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी रहा वहीं चांदी की कीमत में मामूली तेजी दर्ज की गई.
Gold Price Update: सोना खरीदारों के लिए गुरुवार का दिन भी शुभ रहा. इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन सोना सस्ता हुआ तो चांदी की चमक थोड़ी बढ़ती दिखी. लोहड़ी, मकर संक्रांति और शादी-ब्याह के सीजन के से पहले सोने की कीमत में गिरावट से खरीदार काफी खुश नजर आ रहे हैं.
फिर सस्ता हुआ सोना
इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोना 86 रुपये सस्ता होकर 62,262 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ. इससे पहले बुधवार को सोना 67 रुपये की कमजोरी के साथ 62,348 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था.
चांदी की बढ़ी चमक
गुरुवार को सोने के उलट चांदी की कीमत में मामूली रूप से दर्ज की गई. गुरुवार को चांदी 85 रुपये की तेजी के साथ 71,532 रु.प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई. इससे पहले बुधवार को चांदी 393 रुपये की गिरावट के साथ 71,447 रु. प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी.
Also Read
सर्राफा बाजार में 14 से 24 कैरेट सोना का ताजा रेट
इस तरह गुरुवार को 24 कैरेट वाला सोना सस्ता होकर 62,262 रुपये, 23 कैरेट 62,013 रुपये, 22 कैरेट वाला 57,032 रुपये, 18 कैरेट वाला 46,697 रुपये और 14 कैरेट वाला गोल्ड 36,423 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और MCX पर सोने और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश भर के बाजारों में इसके रेट में अंतर दिखता है.
ऑल टाइम हाई रेट से सोना 1,300 रुपये तो चांदी 5,400 रुपये से ज्यादा सस्ती
इसके बाद गुरुवार सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 1,340 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर बंद हुआ. दरअसल सोने का अब तक का सबसे उच्चतम दाम 63,602 रुपये प्रति 10 ग्राम है जो उसने 2 जनवरी को 2024 को बनाया था. वहीं चांदी अपने उच्चतम भाव से 5,402 रु. प्रति किलो के नीचे ट्रेड कर थी. चांदी का अबतक का सबसे उच्चतम रेट 76934 रुपये प्रति किलो है जो उसने 30 नवंबर 2023 को बनाया था.
नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरों में GST, TCS और अन्य टैक्स शामिल नहीं हैं. लिहाजा आपके शहर में इसके भाव में थोड़ा अंतर दिख सकता है.