Gold Price Update: लोहड़ी से पहले सोना खरीदारों की 'बल्ले-बल्ले', जानें कितना सस्ता हुआ गोल्ड
Gold Price Update: सोने और चांदी के खरीदारों के लिए बुधवार को एक बार फिर अच्छी खबर आई. बुधवार को सोने और चांदी की कीमत में फिर गिरावट दर्ज की गई.
Gold Price Update: सोना और चांदी के आम खरीदारों के लिए बुधवार का दिन राहत भरा रहा. एक दिन की तेजी के बाद इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई. लोहड़ी और शादी-ब्याह के सीजन के शुरू से पहले सोने और चांदी की कीमत में एक बार फिर गिरावट से खरीदार थोड़े उत्साहित नजर आ रहे हैं.
फिर सस्ता हुआ सोना
इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोना 67 रुपये सस्ता होकर 62,348 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ. इससे पहले मंगलवार को सोना 223 रुपये की मजबूती के साथ 62,415 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था.
चांदी की चमक भी पड़ी फीकी
बुधवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई. बुधवार को चांदी 393 रुपये की नरमी के साथ 71,447 रु.प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई. वहीं इससे पहले मंगलवार को चांदी 454 रुपये की उछाल के साथ 71,840 रु. प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी.
सर्राफा बाजार में 14 से 24 कैरेट सोना का ताजा रेट
इस तरह बुधवार को 24 कैरेट वाला सोना सस्ता होकर 62,348 रुपये, 23 कैरेट 62,098 रुपये, 22 कैरेट वाला 57,111 रुपये, 18 कैरेट वाला 46,761 रुपये और 14 कैरेट वाला गोल्ड 36,474 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और MCX पर सोने और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश भर के बाजारों में इसके रेट में अंतर दिखता है.
ऑल टाइम हाई रेट से सोना 1,254 रुपये तो चांदी 5,400 रुपये से ज्यादा सस्ती
इसके बाद बुधवार सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 1,254 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर बंद हुआ. दरअसल सोने का अब तक का सबसे उच्चतम दाम 63,602 रुपये प्रति 10 ग्राम है जो उसने 2 जनवरी को 2024 को बनाया था. वहीं चांदी अपने उच्चतम भाव से 5,487 रु. प्रति किलो के नीचे ट्रेड कर थी. चांदी का अबतक का सबसे उच्चतम रेट 76934 रुपये प्रति किलो है जो उसने 30 नवंबर 2023 को बनाया था.
नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरों में GST, TCS और अन्य टैक्स शामिल नहीं हैं। आपके शहर के मुताबिक इसमें थोड़ा अंतर दिख सकता है.