Gold Price Today: लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, खरीदारी से पहले यहां जानें रेट
Gold Price Today: शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई. महंगाई के उच्चतम स्तर पर लगातार तीसरे दिन सोना सस्ता होने से इसके खरीदारों ने राहत की सांस ली है.
Gold Price Today: नए साल के पांचवें दिन शुक्रवार को भारतीय सर्राफा बाजार से सोने और चांदी के खरीदारों के लिए अच्छी खबर सामने आई. शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई.
सातवें आसमान से गिरा सोना
साल 2024 के पांचवें कारोबारी दिन शुक्रवार 5 January 2024 को भी सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई. महंगाई के उच्चतम स्तर पर लगातार तीसरे दिन सोना सस्ता होने से इसके खरीदारों ने राहत की सांस ली है.
62,540 रुपये के स्तर पर सोना
शुक्रवार को सोना 234 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 62,540 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था.
गुरुवार को ये था सोने का हाल
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना 239 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से लुढ़क कर 62,774 रुपये से स्तर पर बंद हुआ था.
लगातार तीसरे दिन चांदी हुई सस्ती
लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई. शुक्रवार को चांदी 229 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 71550 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.
चांदी की चमक चमक फीकी
इससे पहले गुरुवार को भी चांदी 912 रु. की बड़ी गिरावट के साथ 71,779 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी.
- 24 कैरेट यानी 99.9 % शुद्ध सोना 234 रु. सस्ता होकर 62,540 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.
- 23 कैरेट यानी 95.8 % शुद्ध गोल्ड 233 रु. नरमी के साथ 62,290 रुपये के स्तर पर क्लोज हुआ.
- 22 कैरेट यानी 91.7 % प्योर गोल्ड 214 रु. गिरकर 57,287 रुपये के स्तर पर रहा.
- 18 कैरेट यानी 75.0 % शुद्ध सोना 176 रु. की गिरावट के साथ 46,905 रुपये के स्तर पर रहा.
- 14 कैरेट यानी 58.3 % शुद्ध सोना 137 रु. की कमजोर होकर 36,586 रुपये के स्तर पर रहा.