Gold Price Today: महंगाई की पिच पर सोना हुआ 'क्लीन बोल्ड' तो चांदी भी लुढ़की, खरीदारी से पहले जानें 14 से 24 कैरेट का रेट
Gold Price Today: महंगाई की मार झेल रहे सोने और चांदी के खरीदारों को सर्राफा बाजार से अच्छी खबर आई है. इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन आज सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखी जा रही है.
Gold Price Today: देश में वेडिंग सीजन पर ब्रेक का असर सर्राफा बाजार पर भी देखने को मिल रहा है. उम्मीद के मुताबिक इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत सोने और चांदी की कीमत में गिरावट के साथ हुई है. इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन आज सोमवार को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों सस्ता होकर ट्रेड कर रहा है. आज सोना 289 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी की कीमत में 438 रुपये प्रति किलो की नरमी देखी जा रही है.
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार आज सोमवार (14 March 2024) को सोना 289 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 65,270 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना 36 रुपये महंगा होकर 65,559 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ था.
इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट के साथ हुई है. इसके बाद चांदी 438 रुपये प्रति किलो सस्ता होकर 74,000 रुपये के नीचे पहुंच कर ट्रेड कर रहा है. आज चांदी 73,772 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही है. इससे पहले पिछले कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को चांदी 429 रुपये की उछाल के साथ 74,210 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी.
Also Read
14 से 24 कैरेट Gold Price
इस तरह आज सोमवार को 24 कैरेट सोना (Gold Price Today) सस्ता होकर 65,270 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 65,009 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 59,787 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 48,953 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 38,183 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है.
ऑल टाइम हाई से सोना 300 रुपये तो चांदी 3,100 रुपये सस्ती
इसके बाद सोना (Gold Price Today) अपने ऑल टाइम हाई से करीब 370 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है. वहीं चांदी अभी भी 3,162 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रही है. आपको बता दें कि सोने ने इससे पहले 11 मार्च को 65,646 रुपये प्रति 10 का नया रिकॉर्ड बनाया था. वहीं चांदी का अबतक का सबसे उच्चतम रेट 76,934 रुपये प्रति किलो है जो उसने 30 नवंबर 2023 को बनाया था.