West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 Assam Assembly Election 2026

क्या बिना बैंक खाते के भी मिल सकता है लोन? RBI की ये शर्तें कर देंगी आपका काम आसान

बिना बैंक खाते के भी लोन मिल सकता है लेकिन इसके विकल्प सीमित होते हैं. साथ ही कुछ नियम और शर्तों का पालन करना जरूरी होता है. जानिए कहां से मिलेगा लोन और क्या हैं आपके अधिकार.

X
Babli Rautela

अक्सर लोगों को लगता है कि बिना बैंक खाते के लोन मिलना संभव नहीं है. लेकिन सच्चाई यह है कि आप बिना बैंक खाते के भी लोन ले सकते हैं. हालांकि इसके विकल्प सीमित होते हैं और प्रक्रिया थोड़ी कठिन हो सकती है. आज के समय में कई वित्तीय संस्थान ऐसे हैं जो बैंक खाते के बिना भी छोटे लोन उपलब्ध कराते हैं. लेकिन यह सुविधा हर किसी के लिए और हर तरह के लोन के लिए उपलब्ध नहीं होती.

कहां से मिल सकता है बिना बैंक खाते लोन

  • माइक्रोफाइनेंस संस्थाएं

छोटे स्तर की माइक्रोफाइनेंस कंपनियां बिना बैंक खाते के भी लोन देती हैं. यहां आधार कार्ड और आय प्रमाण के आधार पर लोन मिल सकता है.

  • गोल्ड लोन

अगर आपके पास सोना है तो आप उसे गिरवी रखकर लोन ले सकते हैं. यह सुविधा बैंक और एनबीएफसी दोनों देते हैं. आमतौर पर आपको सोने की कीमत का 75 से 80 प्रतिशत तक ही लोन मिलता है.

  • पे डे लोन

यह बहुत कम समय के लिए दिया जाने वाला लोन होता है. आमतौर पर यह सैलरी के आधार पर मिलता है. लेकिन इसकी ब्याज दर ज्यादा होती है.

  • फिनटेक और डिजिटल वॉलेट

कुछ डिजिटल प्लेटफॉर्म और फिनटेक ऐप्स बिना बैंक खाते के भी छोटे लोन देते हैं. यह पैसा सीधे वॉलेट में मिलता है जिसे आप इस्तेमाल कर सकते हैं.

इन मुश्किलों का ध्यान रखें 

बिना बैंक खाते के लोन लेने में कुछ चुनौतियां भी होती हैं. जैसे कि

  • ऊंची ब्याज दर देनी पड़ सकती है.
  • लोन की राशि सीमित होती है.
  • कई बार पैसा बैंक में नहीं बल्कि वॉलेट में मिलता है.
  • डॉक्यूमेंट और केवाईसी प्रक्रिया जरूरी होती है.

इसलिए लोन लेने से पहले सभी शर्तों को अच्छी तरह समझना जरूरी है.

इन शर्तों का रखें खास ध्यान

Reserve Bank of India के नियमों के अनुसार लोन लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें होती हैं

  • आपकी उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
  • आय का प्रमाण होना जरूरी है जैसे सैलरी स्लिप या ITR.
  • अच्छा क्रेडिट स्कोर होना चाहिए जिससे लोन आसानी से मिल सके.