जाम छलकाने वाले ये खबर मिस न करें, होली में कहां कितने दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, यहां देखें ड्राई डे की पूरी लिस्ट
होली के मौके पर 4 मार्च 2026 को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब हरियाणा समेत कई राज्यों में शराब की दुकानें बंद रहेंगी. मार्च में राम नवमी, महावीर जयंती और ईद उल फितर पर भी अलग अलग राज्यों में ड्राई डे रहेगा.
India Daily
होली के दिन कई राज्यों में शराब की बिक्री पर रोक रहेगी. 4 मार्च 2026 को धुलेंडी के अवसर पर राजधानी दिल्ली में सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी. दिल्ली आबकारी विभाग के अनुसार होटल, क्लब और रेस्तरां में भी शराब परोसने पर पाबंदी रहेगी. हालांकि लाइसेंस प्राप्त होटलों में रूम सर्विस के जरिए सीमित सुविधा मिल सकती है.
उत्तर प्रदेश में क्या है व्यवस्था
- उत्तर प्रदेश में भी 4 मार्च को अधिकतर जिलों में शराब की दुकानें बंद रहेंगी. कई जगह 5 मार्च दोपहर तक प्रतिबंध लागू रहेगा.
- प्रयागराज में जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार 4 मार्च शाम 5 बजे से 5 मार्च दोपहर 2 बजे तक सभी देशी, विदेशी और बीयर की दुकानें बंद रहेंगी.
- नोएडा और गाजियाबाद में होली पार्टियों के लिए एफ एल 11 लाइसेंस अनिवार्य किया गया है. बिना लाइसेंस शराब परोसने पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई हो सकती है.
महाराष्ट्र में ड्राई डे कायम
- महाराष्ट्र में मुंबई और पुणे समेत पूरे राज्य में 4 मार्च को ड्राई डे रहेगा. आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि होली पर शराबबंदी का नियम लागू रहेगा.
- 23 मार्च को शहीद दिवस और 26 मार्च को राम नवमी पर भी राज्य में शराब की दुकानें बंद रह सकती हैं.
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी पाबंदी
- मध्य प्रदेश में होली के दिन शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.
- राजस्थान में भी 4 मार्च को सभी ठेके बंद रहेंगे. अवैध बिक्री रोकने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं.
- छत्तीसगढ में भी धुलेंडी पर पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें बंद रहेंगी. इस बार भांग और भांग घोटा की बिक्री पर भी रोक लगाई गई है.
पंजाब और हरियाणा में भी असर
पंजाब और हरियाणा में भी होली के दिन ड्राई डे लागू किया जा सकता है. स्थानीय प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं.
मार्च 2026 के प्रमुख ड्राई डे
- 4 मार्च बुधवार होली पर लगभग पूरे भारत में ड्राई डे रहेगा.
- 21 मार्च शनिवार ईद उल फितर पर दिल्ली, यूपी और महाराष्ट्र में संभव प्रतिबंध.
- 23 मार्च सोमवार शहीद दिवस पर मुख्य रूप से महाराष्ट्र में पाबंदी.
- 26 मार्च गुरुवार राम नवमी पर दिल्ली, राजस्थान, यूपी और महाराष्ट्र में ड्राई डे.
- 31 मार्च मंगलवार महावीर जयंती पर ज्यादातर उत्तर भारतीय राज्यों में शराबबंदी.