menu-icon
India Daily

डूबती गो फर्स्ट खरीद सकती है ये दिग्गज एयरलाइन्स

Bankrupt Go first Deal : गो फर्स्ट की एयरलाइन सेवाएं 6 महीने से बंद चल रही हैं. ऐसे में एक दिग्गज एयरलाइन्स कंपनी ने इसको खरीदने का मन बनाया है. 

Mohit Tiwari
Edited By: Mohit Tiwari
डूबती गो फर्स्ट खरीद सकती है ये दिग्गज एयरलाइन्स

हाइलाइट्स

  • दो और कंपनी ने दिखाया है इंटरेस्ट
  • दिवालिया होने की प्रक्रिया में है गो फर्स्ट

Bankrupt Go first Deal : गो फर्स्ट एयरलाइंस दिवालिया होने के कगार पर खड़ी है.  6 माह से अधिक समय से इस एयरलाइन की सभी उड़ाने बंद हैं. इस मौके का फायदा उठाते हुए दिग्गज एयरलाइंस कंपनी स्पाइसजेट ने इसे खरीदने का मन बनाया है. वहीं, सारजाह की Skyone और अफ्रीका की सफरीक इंवेस्टमेंट भी गो फर्स्ट को खरीदने का मन बना रही हैं. जल्द ही गो फर्स्ट को लेकर बड़ी डील हो सकती है.

जानकारों की मानें तो गो फर्स्ट की कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) को मैनेज करने वाले रेजोल्यूशन प्रोफेशनल शैलेंद्र अजमेरा को पिछले 10 दिनों में इन बड़ी कंपनियों से बंद पड़ी एयरलाइन की उचित जांच के लिए अनुरोध प्राप्त हुए हैं. उन्होंने बताया कि सभी ने समय सीमा बढ़ाने की मांग रखी है. 

बात करें स्पाइसजेट एयरलाइन ने लगभग 400 रुपये करोड़ सिक्योर कर लिए हैं. इन बंद पड़े विमानों को फिर से शुरू करने से एयरलाइंस के राजस्व को बढ़ावा मिलेगा. गो फर्स्ट ने फिलहाल अपने विमानों का संचालन बंद कर रखा है. विमान सेवा बाधित होने से यात्रियों के पास विकल्प के तौर पर दूसरी फ्लाइट्स में टिकटों की उपलब्धता की दिक्कतें आ रही हैं. ऐसे में स्पाइसजेट के लिए ये डील काफी अच्छी रहने वाली है. इससे एयरलाइंस की कमाई में भी तेजी आएगी.