अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेन में ये है अंतर, जानें क्या होगा किराया!
Amrit Bharat: भारतीय रेलवे अमृत भारत नाम की एक ट्रेन शुरू करने जा रही है. जबसे इस ट्रेन का नाम सामने आया है लोगों के बीच इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि क्या ये वंदे भारत की तर्ज पर शुरू की जा रही है.
Amrit Bharat: भारतीय रेलवे अमृत भारत नाम की एक ट्रेन शुरू करने जा रही है. जबसे इस ट्रेन का नाम सामने आया है लोगों के बीच इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि क्या ये वंदे भारत की तर्ज पर शुरू की जा रही है. इसका किराया क्या होगा. इसमें क्या-क्या सुविधाएं होंगी. तो आइए जानते हैं कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी.
वंदे भारत की तर्ज पर हो रही अमृत भारत
जनवरी 2023 में वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च किया था. यह ट्रेन पूरी तरह से एसी सुविधाओं से युक्त है. उसमें बहुत सी तकनीक ऐसी है जिसको देखने के बाद ऐसा लगता है कि ये कोई विदेशी ट्रेन है. यह वर्तमान में सबसे तेज चलने वाली ट्रेन है. हालांकि वंदे भारत अभी भी भारत के आम नागरिकों के पहुंच से बाहर है. इसलिए रेलवे ने आम नागरिकों को ध्यान में रखते हुए अमृत भारत नाम की एक ट्रेन शुरू करने जा रही है. इस ट्रेन को प्रधानमंत्री मोदी 30 दिसंबर को लॉन्च करेंगे.
सामान्य के साथ स्लीपर की सुविधा
अमृत भारत ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे. जिसमें से कोई भी कोच एसी नही होगी यानी इस ट्रेन में सबसे ज्यादा जनरल कोच के डब्बे लगाए जाने हैं और फिर 8 कोच स्लीपर कोच लगाए जाएंगे. वहीं इस ट्रेन के सभी कोच में वंदे भारत की तरह सभी सुविधा दी जा रही हैं. साथ ही ये भी वंदे भारत की ही तरह 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफतार से चलेगी.
अयोध्या-गोरखपुर रूट पर होगी शुरुआत
ये ट्रेन गोरखपुर से अयोध्या के रूट पर चलाई जाएगी. इसको प्रधानमंत्री मोदी 30 दिसंबर को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. बताया जा रहा है कि इस ट्रेन के बाद देश के दूसरे हिस्सों में भी वंदे भारत की तरह अमृत भारत चलाई जाएगी.