'बॉर्डर 2' के बाद अब अक्षय खन्ना से भिड़ेंगे सनी देओल, फिल्म 'इक्का' में दोनों एक्टर्स की होगी कड़ी टक्कर, देखें Video
रणवीर सिंह के बाद अब अक्षय खन्ना सनी देओल के साथ पंगा लेते हुए नजर आने वाले हैं. जी हां हाल ही में नेटफ्लिक्स ने अपने 2026 के इंडिया स्लेट का ऐलान किया है. इसमें सनी देओल अपना ओटीटी डेब्यू 'इक्का' नाम की एक्शन थ्रिलर फिल्म से कर रहे हैं.
मुंबई: सनी देओल ओटीटी पर धमाल मचाने आ रहे हैं. नेटफ्लिक्स ने आज 3 फरवरी 2026 को अपने 2026 के इंडिया स्लेट का ऐलान किया, जिसमें कई बड़े नाम शामिल हैं. सबसे बड़ी खबर यह है कि सनी देओल अपना ओटीटी डेब्यू 'इक्का' नाम की एक्शन थ्रिलर फिल्म से कर रहे हैं, जिसमें अक्षय खन्ना उनके साथ होंगे. वहीं अनिल कपूर और विजय वर्मा 'फैमिली बिजनेस' नाम की सीरीज में आमने-सामने आएंगे.
'बॉर्डर 2' के बाद अब अक्षय खन्ना से भिड़ेंगे सनी देओल
'इक्का' में सनी देओल एक वकील के रोल में नजर आएंगे, जो 'दामिनी' वाले उनके आइकॉनिक वकील किरदार की याद दिलाएगा. फिल्म में अक्षय खन्ना नेगेटिव रोल में होंगे, जो 'धुरंधर' में रहमान डकैत के बाद उनका दूसरा बड़ा विलेन अवतार होगा. दोनों कलाकार 29 साल बाद 'बॉर्डर' (1997) के बाद फिर साथ आ रहे हैं. यह हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है, जिसे सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में संजीदा शेख भी शामिल हैं. यह नेटफ्लिक्स पर 2026 में रिलीज होगी, जो सनी देओल के लिए ओटीटी की शुरुआत होगी.
2026 ओटीटी के लिए धमाकेदार साल
नेटफ्लिक्स ने इस इवेंट में कई और प्रोजेक्ट्स का भी ऐलान किया, लेकिन सनी-अक्षय और अनिल-विजय की जोड़ियां सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं. फैंस अब इन प्रोजेक्ट्स का इंतजार कर रहे हैं. 2026 ओटीटी के लिए धमाकेदार साल साबित होने वाला है.