T20 World Cup 2026

आधार कार्ड बनवाते समय नहीं दिया ध्यान तो होगी परेशानी, केवल एक ही बार बदल पाएंगे ये दो डिटेल्स

आधार कार्ड में दो ऐसी जानकारी होती हैं, जिन्हें केवल एक ही बार चेंज कराया जा सकता है. यहां हम आपको इन्हीं के बारे में बता रहे है.

Pinterest
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: आधार कार्ड आज हर नागिरक के लिए बेहद ही जरूरी हो गया है. भारत में लगभग हर किसी के पास या फिर ज्यादातर लोगों के पास आधार कार्ड है. अब यह केवल एक पहचान पत्र ही नहीं रहा है, बल्कि यह रोजमर्रा के काम के लिए भी काफी अहम हो गया है. चाहें आपको बैंक अकाउंट ओपन करना हो, या फिर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना हो, कई सेवाओं के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है. ऐसे में आधार में दर्ज सभी जानकारी का अपडेटेड रहना भी अहम होता है. इसमें अगर कोई गलती है तो वो बड़ी परेशानी पैदा कर सकती है. 

यूआईडीएआई ने कुछ खास जानकारियों को अपडेट करने के लिए सख्त नियम बनाए हैं. इनमें कुछ ऐसी डिटेल्स भी मौजूद हैं, जिन्हें केवल एक ही बार बदला जा सकता है. ऐसे में आपको इसका ध्यान रखना बेहद जरूरी होगा. यहां हम आपको इन्हीं के बारे में बता रहे हैं. 

जन्मतिथि को एक ही बार बदला जा सकेगा:

पहली ऐसी जानकारी है जन्मतिथि यानी डेट ऑफ बर्थ. अगर आधार में जन्मतिथि गलत दर्ज हो गई है, तो इसे सुधारने का मौका सिर्फ एक बार मिलता है. इसके लिए आपको सही डॉक्यूमेंट जमा करना होगा, जिसमें जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, स्कूल सर्टिफिकेट या अन्य सरकारी प्रमाण जमा शामिल हैं. UIDAI का कहना है कि इन डॉक्यूमेंट्स को जांचने के बाद ही इसमें बदला किया जा सकेगा. अगर पहली बार में यह काम सही नहीं हुआ था, तो इसे दोबारा सही नहीं कराया जा सकेगा. 

जेंडर के लिए भी यह नियम लागू:

दूसरी जानकारी जिसे केवल एक ही बार बदला जा सकेगा, वो है जेंडर. UIDAI के नियमों के अनुसार, आधार कार्ड में जेंडर भी जीवन में सिर्फ एक बार ही बदला जा सकता है. अगर किसी वजह से इसमें बदलाव की जरूरत हो, जैसे ट्रांसजेंडर व्यक्ति या अन्य कोई वैध कारण, तो सही दस्तावेज जमा करना बेहद ही जरूरी होगा. इसमें सरकारी पहचान पत्र, मेडिकल सर्टिफिकेट या कानूनी दस्तावेज शामिलहैं. अधिकारी 

किन डिटेल्स को एक से ज्यादा बार किया जा सकता है अपडेट:

उपरोक्त दोनों के अलावा नाम, पता, मोबाइल नंबर या ईमेल को कई बार अपडेट किया जा सकता है. वहीं, अगर आपका आधार कार्ड पुराना है या उसमें कोई गलती है, तो myAadhaar पोर्टल या नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर अपडेट करवा लें. सही जानकारी से भविष्य में किसी भी सरकारी या बैंकिंग काम में कोई रुकावट नहीं आएगी.