गर्मियों शुरु होते ही फ्रिज की सेटिंग में करे ये बदलाव, बढ़ेगा परफॉर्मेंस


Shanu Sharma
08 Mar 2026

टेम्परेचर सेटिंग

    गर्मियों में फ्रिज का टेम्परेचर सबसे जरुरी होती है. लोग यह सोचते हैं कि इसको 1-2 पर सेट कर देने से फ्रिज ठंडा हो जाएगा. लेकिन ऐसा नहीं होता है. इससे कंप्रेसर पर ज्यादा लोड पड़ता है और बिजली बिल बढ़ जाता है. आप इसे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस पर रखें, जिसेस तापमान संतुलित रहेगा.

दरवाजा खोलने से बचें

    कई लोग बेवजह फ्रिज खोलते हैं. इस आदत से बचें. इससे ठंडी हवा बाहर निकल जाती है. गर्म हवा अंदर आती है और मशीन को फिर से ठंडा करने में ज्यादा समय और बिजली लगती है.

फ्रिज में गर्म खाना

    कई लोग जल्दी के चक्कर में गर्म खाना फ्रिज में डाल देते हैं. इससे अंदर का तापमान अचानक बढ़ जाता है और कंप्रेसर को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है. इससे न सिर्फ कूलिंग प्रभावित होती है बल्कि फ्रिज की उम्र भी कम हो सकती है.

फ्रिज को पूरा ना भरें

    फ्रिज में बहुत ज्यादा सामान भर देने से ठंडी हवा ठीक से नहीं घूम पाती. हर चीज के बीच में स्पेस होना चाहिए ताकि कूल एयर हर कोने तक पहुंच सके.

दीवार से दूरी

    फ्रिज को दीवार से सटा कर ना रखें. थोड़ी दूर पर रखें ताकी गर्म हवा आसानी से बाहर जा सकती है. अगर फ्रिज दीवार से चिपका रहेगा तो गर्मी अंदर फंस जाती है और कूलिंग कमजोर पड़ती है.

अंदर-बाहर की सफाई

    फ्रिज की सफाई सिर्फ अंदर ही नहीं, बाहर भी जरूरी है. अंदर की ट्रे, शेल्फ और वेंटिलेशन होल्स को साफ रखें. पीछे की कॉइल्स पर धूल जमा होने से कूलिंग प्रभावित होती है.

डिफ्रॉस्ट करना जरूरी

    अगर आपका फ्रिज पुराना है या मैनुअल डिफ्रॉस्ट वाला है तो बर्फ ज्यादा जमा होने पर कूलिंग कम हो जाती है. गर्मियों में समय-समय पर डिफ्रॉस्ट करें.

फ्रिज सही जगह पर रखें

    फ्रिज को किचन में ऐसी जगह रखें जहां धूप सीधी न आए और गर्मी कम हो. स्टोव, ओवन या हीटर के पास न रखें. अच्छी हवादार जगह पर रखने से फ्रिज आसानी से ठंडा रहता है और बिजली कम खर्च करता है.

पानी और आइस ट्रे

    फ्रीजर में आइस ट्रे या पानी की बोतलें भरकर रखें. ये ठंडक बनाए रखने में मदद करती हैं. जब दरवाजा खुलता है तो ये ठंडी चीजें तुरंत तापमान बैलेंस करने में सहायक होती हैं.

More Stories