Watch: ट्रेन में इस शख्स ने जुगाड़ से बना दी सीट, अचानक हो गया खेल, देखें Video

Viral Video: अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि ट्रेन के जनरल डिब्बों में बहुत ज्यादा भीड़ होती है. जिसके वजह से लोगों को यात्रा के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

Suraj Tiwari

Viral Video: अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि ट्रेन के जनरल डिब्बों में बहुत ज्यादा भीड़ होती है. जिसके वजह से लोगों को यात्रा के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लोग सीट पाना तो दूर ढंग से यात्रा के दौरान खड़ा भी नहीं रह पाते हैं. इस दौरान बहुत से लोगों की होशियारी और कलाकारी भी देखने को मिलती है. जिसको देख हर कोई हैरान रह जाता है. जिसका एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है.

ट्रेन में कपड़े से बना दिया झूला

भारतीय रेलवे में सीट पाना बहुत मुश्किल होता है. ज्यादातर लोगों को ट्रेन के जनरल डिब्बे में सीट पाना एक जंग लड़ने जैसा होता है. सीट पाने लोग इसी लिए ऐसा व्यवहार करते हैं जैसे सीट उन लोगों ने रजिस्ट्री करा ली हो. ऐसे में लोग अपने दिमाग का प्रयोग करके कुछ न कुछ अनोखा करते हैं.
जैसा कि इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ट्रेन के ऊपर लगे बर्थ से कपड़े का टुकड़ा बैग रखने वाले से बांध कर झुला बनाता है. इसके बाद वो शख्स आराम से जाकर उस झूले नूमा कपड़े में जाकर बैठ जाता है कि तभी अचानक वो कपड़ा एक किनारे से खुल जाता है और वो लड़का नीचे बैठे लोगों पर धड़ाम से गिरता है.

यूजर बोले-ऐसे लोगों की कलाकारी बस ट्रेन तक ही होती है

इस वायरल वीडियो को @Bihar_se_hai नाम के एक यूजर एक्स पर शेयर किया है. जिसके कैप्शन में लिखा है कि बेकार गई सारी मेहनत. वहीं इस वीडियो को देख कर बहुत से यूजर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि भाई अपना बहुत टैलेंटेड है. लेकिन वो गलत जगह लगा दे रहा है. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि ये ट्रेन में ही अपना प्रयोग करते हैं उसके बाद उनका प्रयोग खत्म हो जाता है.