T20 World Cup 2026

Viral Video: कुछ इस तरह लड़कियों को ये शख्स कर रहा था इंप्रेस, दांव पड़ गया उलटा हो गया खेल, देख Video

Viral Video: प्यार के कई तरह के दिवाने हैं. खास तौर पर आज के रोमियो फिल्में देखकर उसी अंदाज में अपने आप को हीरो मानने लग जा रहा है.

Suraj Tiwari

Viral Video: प्यार के कई तरह के दिवाने हैं. खास तौर पर आज के रोमियो फिल्में देखकर उसी अंदाज में अपने आप को हीरो मानने लग जा रहा है, वो लोग रोमियों बनके ही मानते हैं कि ऐसे ही हम भी हीरो बन सकते हैं. लेकिन कई बार यह दांव उलटा पड़ जाता है. जैसा कि इस वीडियो में देखा जा सकता है. एक शख्स रोमियो बनने की तैयारी कर रहा है.

पहले बना रोमिया बाद में हुई ऐसी दर्गति

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बाइक पर आता है और एक जगह कुछ लड़कियां बैठी रहती है जहां आकर वो गाड़ी से उतर जाता है. फिर अचानक डांस करने लग जाता है. जैसा वीडियो में देख सकते हैं कि पहले तो वो डांस करता है लेकिन कुछ देर बाद ही लड़के का रोमियो बनने का प्लान खत्म हो जाता है. वहीं पर मौजूद लोग उसको ऐसी स्थिति करते हैं कि वो सभी लड़कियों के सामने खड़े होकर उठक-बैठक करने लगता है और फिर बारी-बारी से वो सबका पैर भी छुकर माफी मांगता नजर आ रहा है.

यूजर बोले-ऐसे लोगों का यहीं होना चाहिए हाल

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @_gyanibaba_1 नाम के यूजर ने शेयर किया है. जिसको अभी तक 3 मिलियन यूजर देख चुके हैं. वहीं बहुत से यूजर इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि ये राझणा बनने चला था लेकिन इसके साथ खेल हो गया. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि इस तरह के लड़कों का यही हाल होना चाहिए.