IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

WATCH: मासूम बच्चे को कुत्तों ने घसीटकर मौत के घाट उतारा, जिसके बाद सोसाइटी में कुत्ते को लेकर हुआ बवाल

Viral Video: दिल्ली एनसीआर में आए दिन कुत्तों का कोई न कोई मामला आता ही रहता है. जिसके वजह से लोगों का जिन्दगी मुहाल सी हो गई. इसी तरह की एक घटना भोपाल से सामने आ रहा है.

Suraj Tiwari

Viral Video: दिल्ली एनसीआर में आए दिन कुत्तों का कोई न कोई मामला आता ही रहता है. जिसके वजह से लोगों का जिन्दगी मुहाल सी हो गई. कई बार ऐसा सुनने और देखने में आया कि कुत्ते बच्चे के साथ जवान और बूढ़ों को अपना शिकार बना रहे है. इसी तरह की एक घटना भोपाल से सामने आ रहा है. जिसमें सोसाइटी में रहने वाले कुत्तों ने 6 महीने के मामूस से बच्चे को नोचकर मौत के घाट उतार दिया.

प्रशासन के आने पर महिलाओं ने शुरू की आपत्ति

कुत्तों का आतंक दिल्ली-नोएडा के बाद अब मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देखने को मिल रहा है. जहां पर एक सोसाइटी के कुत्तों ने 6 माह के शीशु को नोच-नोचकर मौत के घाट उतार दिया. जिसके बाद परिजनों ने प्रशासन से इसकी प्रशासन की. प्रशासन ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए सोसाइटी में रहने वाले सभी स्ट्रीट डॉग को ले जाने के लिए वैन आ गई. लेकिन तभी एक कुत्ते की मालिक महिला ने काफी नाराजगी व्यक्त करने लगी. 

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रशासन के लोग कुत्ता पकड़ने वाली गाड़ी के साथ मौजूद हैं. वहीं एक महिला उन लोगों के सामने पहले तो नाराजगी व्यक्त करती है और फिर उन लोगों से अपना कुत्ता को छोड़ देने की गुहार लगाने लगती है.

यूजर बोले-कुत्ता प्रेमियों के साथ होनी चाहिए कार्रवाई

इस वायरल वीडियो को एक्स पर @gharkekalesh नाम के यूजर ने शेयर किया है. जिसमें उसने लिखा है कि भोपाल में मिनाल रेजीडेंसी सोसाइटी में 6 महीने के बच्चे पर कुत्ते ने हमला करके मौत के घाट उतार दिया. जिसके बाद दो पशु प्रेमी महिला और पूरी सोसायटी एक दूसरे के आमने-सामने दिखी. इस वीडियो को देख कर बहुत से यूजर अपनी प्रतिक्रिया कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि ये कुत्ता को प्यार करने वाले लोगों को भी प्रशासन द्वारा कार्रवाई करनी चाहिए.