IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

Watch: शादी में दोस्तों ने दिया गिफ्ट, पैकिंग खोलने में दूल्हा-दुल्हन के छूट गए पसीने, और अंत में...

Viral Video: शादी में लगभग सभी दूल्हा-दुल्हन को खूब सारा गिफ्ट मिलता है. ज्यादातर गिफ्ट दोनों को स्टेज पर ही लोग देते हैं. जिसमें ही कुछ न कुछ खेल देखने को मिलता है.

Suraj Tiwari

Viral Video: शादी में लगभग सभी दूल्हा-दुल्हन को खूब सारा गिफ्ट मिलता है. ज्यादातर गिफ्ट दोनों को स्टेज पर ही लोग देते हैं कई बार तो देने वाले लोग वहीं स्टेज पर ही पर गिफ्ट खोलने को कहने लगते हैं उस दौरान तो कई बार खेल हो जाता है. पहले तो उस गिफ्ट को ऐसे तैयार किया जाता है कि काफी समय लगे और फिर उसके अंत में जो मिलता है वो देखकर दूल्हा-दुल्हन दोनों शर्मा जाते हैं. 

गिफ्ट के डब्बे में मिला लॉलीपॉप

दोस्तों को लेकर हर कोई कहता है कि मौके मिलने पर कोई भी दोस्त मकाज करने से चूकता नहीं है. इसी तरह का एक मौका होता है दोस्त की शादी, इसमें ज्यादातर दोस्त शादी के दौरान अपने दोस्त को गिफ्ट देते हैं और उस गिफ्ट को ऐसे तैयार करते हैं जैसे दूल्हा-दुल्हन को खोलने के लिए ढेर सारा समय लगता है. 
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन दोनों मिलकर गिफ्ट को खोलना शुरू करते हैं. पहले तो ऊपर का कवर हटाते हैं जिसके बाद एक के बाद एक डिब्बे खुलने लगते हैं. डिब्बा खोलने के बाद गिफ्ट मिल जाता है. जब गिफ्ट खोलो तो डिब्बा खुल जाता है. गिफ्ट खोलने के दौरान जब कुछ नहीं मिलता तो उसको देखकर दूल्हा-दुल्हन दोनों की सकल देखने लायक होती है. लेकिन अंत में जो गिफ्ट में से निकला उसको देखने के बाद हर कोई जोर का ठहाका लगाते हैं.

यूजर बोले- मौका देख दोस्त बनाते हैं मूर्ख

इस वायरल वीडियो को @a_n_ki_ta_g_u_r_u._20 नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है. जिसको अभी तक 20 मिलियन यूजर देख चुके हैं जबकि इस वीडियो को देखकर बहुत से यूजर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि ये गिफ्ट के बहाने लोग दूल्हा-दुल्हन को गजब का मुर्ख बनाते हैं. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि शादी में मूर्ख बनाने का यहीं मौका मिलता है तो दोस्त इस मौके को क्यों छोड़ें.