West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

Watch: देसी जुगाड़ के आगे बड़े-बड़े इंजीनियर फेल, इजाद किया ठंडा पानी डालो गर्म पानी निकालो का फार्मूला

Desi Jugaad Viral Video: सोशल मीडिया का जमाना आ गया है. कब क्या देखने को मिल जाए कुछ पता नहीं होता है. लोग कुछ भी सोशल मीडिया पर डाल देते हैं.

Suraj Tiwari

Desi Jugaad Viral Video: सोशल मीडिया का जमाना आ गया है. कब क्या देखने को मिल जाए कुछ पता नहीं होता है. लोग कुछ भी सोशल मीडिया पर डाल देते हैं. लेकिन कभी-कभी अच्छी वीडियो और जानकारी भी देखने को मिल जाती है. जैसा कि इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है. इस वीडियो में देसी जुगाड़ देखने को मिल रहा है. जिसको देखने के बाद लोग यहीं कह रहें है कि इसके आगे तो बड़े-बड़े इंजीनियर फेल हैं.

चूल्हे में सेट कर दिया पानी गर्म करने वाला केटल

देसी जुगाड़ का अनोखा उदाहरण देखने को मिल रहा है. आइए आपको भी इसके बारें बताते हैं. इस वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक महिला चूल्हे पर रोटी बना रही है. वहीं उसका चूल्हा टू इन वन की स्थिति दिखाई दे रहा है. उस चूल्हे के किनारे-किनारे स्टील का बड़ा सा भाग जोड़ दिया गया है. जिसमें पानी गर्म हो जा रहा है. चूल्हे के ऊपर एक कूप्पी जैसा लगा हुआ है. वहीं दूसरी ओर एक पाइप लगी है जिसमें से गर्म पानी होकर निकल जा रहा है. यानी मिनट भर के अंदर ही पानी गर्म हो जा रहा है. 
ये चूल्हे कैटल जैसा लग रहा है. जिसमें पानी डालते ही तुरंत गर्म हो जा रहा है. वहीं उसी चूल्हे में बड़े आराम से खाना भी बन रहा है. ज्यादा लकड़ी जलाने की जरूरत भी नहीं है.

गांव के इस जुगाड़ ने फेल किया शहर की सारी इंजीनियरिंग 

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Babymishra_ नाम के यूजर ने शेयर किया है. उसने कैप्शन में लिखा है कि गांव के आगे शहर फेल, ग्रामीणों के आगे सारे इंजीरियर फेल. अद्भूत जुगाड़. वहीं इस वीडियो को देखकर बहुत से यूजर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि इसको बनाने वाले को सामने लाकर कुछ नया करने का प्रोत्साहन देना चाहिए. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि भाई ने अद्भूत जुगाड़ बनाया है.