Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

Gas Cylinder Safety Tips: ये ऐप बताएगी कहीं आपके सिलेंडर का पाइप एक्सपायर्ड तो नहीं है, ऐसे करें इस्तेमाल

हर घर में LPG गैसे सिलेंडर तो होता ही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पाइप की भी एक्सपायरी डेट होती है. अगर यह एक्सपायर हो जाता है तो सिलेंडर फट भी सकता है. 

India Daily Live

Gas Cylinder Safety Tips: गैस सिलेंडर का इस्तेमाल हर घर में होता है. इसके साथ पाइप भी लगा होता है. क्या आप जानते हैं कि इस पाइप की भी एक्सपायरी होती है? अगर यह एक्सपायर हो जाता है तो गैस सिलेंडर फट भी सकता है. ऐसे में इसकी सेफ्टी बेहद ही जरूरी है. आपको यह चेक जरूर करना चाहिए कि कहीं आपके घर का पाइप तो एक्सपायर नहीं हो गया है. यह चेक कैसे करना है ये हम आपको यहां स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं. 

कैसे चेक करें गैस पाइप की एक्सपायरी डेट?
हर पाइप पर उसकी एक्सपारयरी डेट लिखी होती है. सबसे पहले तो आपको यह ध्यान से चेक करना होगा कि यह डेट कहां लिखी है. फिर इसे BIS Care ऐप पर चेक करना होगा. यह आप ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड ने वेरिफाई किया है और यह एक सरकारी ऐप है. इसे आप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. 

इस तरह इस्तेमाल करें BIS Care ऐप:

  • सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से BIS Care ऐप डाउनलोड करनी होगी. 

  • इस ऐप को ओपन करें. यहां आपको Verify License Details का विकल्प मिलेगा. इस पर टैप कर दें. 

  • अब पाइप पर चेक करें कि CM/L कोड कहां लिखा है. 

  • जब आप यह कोड डाल दें तो Go बटन पर टैप करें. 

  • अब आपको यह पता चल जाएगा कि पाइप की एक्सपायरी डेट क्या है. 

  • अगर यह पाइप एक्सपायर हो जाती है तो आप तुरंत ही पाइप चेंज करा लें. 

कैसी खराब होती है गैस पाइप:
जैसा कि आप जानते हैं कि गैस पाइप रबड़ से बनी होती है और यह समय के साथ खराब भी हो जाती है. इससे गैस लीक होने की परेशानी बनी रहती है. ऐसे में आपको समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए जिससे आप और आपका परिवार सुरक्षित रहे.