9200mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Xiaomi Pad 8, जानें कीमत
Xiaomi Pad 8 को भारत में 33,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा. चलिए जानते हैं, जानते हैं कीमत और फीचर्स.
नई दिल्ली: Xiaomi Pad 8 को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. इसकी शुरुआती कीमत 33,999 रुपये है. यह स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट से लैस है. इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 3.2K डिस्प्ले मौजूद है. इसके साथ ही प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिव इस्तेमाल के लिए डिजाइन किए गए Xiaomi Focus Pen Pro और कीबोर्ड अटैचमेंट जैसे एक्सेसरीज भी उपलब्ध कराई गई हैं.
Xiaomi Pad 8 की कीमत: इस टैबलेट की कीमत 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के लिए 33,999 रुपये है. वहीं, 12 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये है. इसके अलावा 12 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट के नैनो टेक्सचर डिस्प्ले वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये है. इसका एक क्रिएटर एडिशन भी पेश किया गया है, जिसकी कीमत 41,999 रुपये है. इसके नैनो टेक्चर क्रिएटर एडिशन की कीमत 43,999 रुपये है.
Xiaomi Pad 8 कलर्स और उपलब्धता:
Xiaomi Pad 8 को ग्रेफाइट ग्रे और टाइटेनियम ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा. इसे 17 मार्च को दोपहर 12 बजे से अमेजन, शाओमी इंडिया वेबसाइट, शाओमी रिटेल स्टोर और भारत के पार्टनर आउटलेट से खरीदा जा सकेगा. लॉन्च ऑफर के तहत, एसबीआई क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 3,000 रुपये और फुल स्वाइप पेमेंट पर 2750 रुपये तक का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट दिया जाएगा. इन ऑफर्स के साथ टैबलेट की कीमत घटकर 30,999 रुपये हो जाती है. यह ऑफर 31 मार्च 2026 तक वैध रहेगा.
Xiaomi Pad 8 कवर की कीमत:
इसकी कीमत 1,499 रुपये है. वहीं, Xiaomi Pad 8 कीबोर्ड और Xiaomi Focus Pen Pro की कीमत क्रम से 4,999 रुपये और 5,999 रुपये है. वहीं, Xiaomi Pad 8 Focus Keyboard की कीमत 8,999 रुपये है. इन सभी को भी 17 मार्च से खरीदा जा सकेगा.
Xiaomi Pad 8 के फीचर्स:
इसमें 11.2 इंच 3.2K डिस्प्ले है, जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 3200 x 2136 है. इसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक और पीक ब्राइटनेस 800 निट्स है. यह स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट से लैस है. इसमें 8GB रैम और 12 जीबी रैम वेरिएंट के साथ 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है. यह Xiaomi HyperOS 3 पर काम करता है. यह AI राइटिंग असिस्टेंस, AI क्रिएशन टूल्स और लाइव AI सबटाइटल्स जैसे कई AI फीचर्स के साथ सपोर्ट के साथ आता है. यह वर्कस्टेशन मोड को भी सपोर्ट करता है.
कैमरा और कनेक्टिविटी:
फोटोग्राफी के लिए इस टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है. वहीं, 8 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है. इसमें डॉल्बी एटमस और हाई-रेज ऑडियो को सपोर्ट करने वाला क्वाड स्पीकर सेटअप भी मौजूद है.
कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 7, ब्लूटूथ ऑडियो कोडेक और यूएसबी 3.2 जेन 1 सपोर्ट के साथ यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं. इसमें सिक्योरिटी के लिए AI-बेस्ड फेस अनलॉक भी शामिल है. इस टैबलेट में 9200mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके साथ मिलने वाला Xiaomi Focus Pen Pro स्टाइलस 16,000 से ज्यादा लेवल की प्रेशर सेंसिटिविटी को सपोर्ट करता है.