नई दिल्ली: व्हाट्सएप जल्द ही आपके चैट एक्सपीरियंस को और बेहतर और सुरक्षित बनाने वाला है. अब आप इंस्टाग्राम की तरह व्हाट्सऐप पर भी यूजरनेम बना सकेंगे. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको अपनी फोन नंबर दूसरों को शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वर्तमान में, व्हाट्सएप में कोई भी व्यक्ति अगर आपका फोन नंबर जानता है तो सीधे आपको मैसेज कर सकता है. इससे प्राइवेसी प्रभावित होती है. नई सुविधा के बाद आपका फोन नंबर छिपा रहेगा.
आप एक यूनिक यूजरनेम चुन सकेंगे (3 से 35 अक्षरों का)
लोग आपके यूजरनेम के जरिए आपको मैसेज कर सकेंगे
फोन नंबर अपने आप दूसरों को दिखाई नहीं देगा
बड़े ग्रुप में ऐड होने पर या किसी नए व्यक्ति को पहली बार मैसेज करने पर नंबर छिपा रहेगा
एक्स्ट्रा सिक्योरिटी
आप एक “Username Key” भी सेट कर सकेंगे. इससे सिर्फ वही लोग आपको मैसेज कर पाएंगे जिन्हें आपने की दी है. की कभी भी बदली जा सकती है.
सबसे पहले सेटिंग्स में जाएं.
फिर Account पर टैप करें.
इसके बाद Username चुनें.
कुछ ही सेकंड में अपना पसंदीदा नाम रिजर्व कर लें.
इस हफ्ते से यूजरनेम रिजर्व करना शुरू हो जाएगा. इसके बाद यह फीचर पूरी तरह से इस साल के बाद ही लॉन्च किया जाएगा. इसे धीरे-धीरे सभी देशों में उपलब्ध कराया जाएगा. बता दें कि व्हाट्सएप के 3 अरब से ज्यादा यूजर्स हैं. इतने बड़े नंबर में कई नाम एक जैसे हो सकते हैं. इसलिए जल्दी रिजर्व करने की सुविधा दी गई है.