फेसबुक-इंस्टाग्राम से करते हैं शॉपिंग? इन बातों का जरूर रखें ख्याल, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल
Online Shopping Safety Tips: अगर आप फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं तो ये खबर आपके लिए है. इन प्लेटफॉर्म पर शॉपिंग करते समय आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होगा. अगर इन बातों का ख्याल नहीं रखा गया तो आपको स्कैमर्स से चपत लग सकती है.
Online Shopping Safety Tips: जितनी तेजी से ऑनलाइन मार्केट बढ़ा है उतनी ही तेजी से स्कैम भी बढ़े हैं. इंस्टाग्राम और फेसबुक का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है और हैकर्स इसका फायदा उठा रहे हैं. ऐसे में लोगों के साथ साइबर क्राइम में भी इजाफा हो रहा है. साइबर क्रिमिनल्स नए-नए तरीकों से लोगों को लूटते हैं. ऑनलाइन शॉपिंग पर भी हैकर्स पैनी नजर बनाए रखते हैं. अगर आपको भी ऑनलाइन शॉपिंग का शौक है तो ये खबर आपके लिए है.
अगर आपको ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से शॉपिंग करना पसंद करते हैं तो आपको ये जरूर पढ़ना चाहिए. फेसबुक और इंस्टाग्राम से शॉपिंग करते समय आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होगा.
इंस्टाग्राम और फेसबुक पर शॉपिंग करते समय इन बातों का ख्याल रखना चाहिए:
-
सिक्योर वेबसाइट: सुनिश्चित करें कि वेबसाइट HTTPS से शुरू होती है और इसकी शुरुआत में एक लॉक आइकन है. इससे पता चलता है कि यह एक सिक्योर्ड वेबसाइट है.
-
सेलर की डिटेल्स: सेलर का रिव्यू और रेटिंग जरूर चेक करें. इससे आपको पता चलता है कि आप सही वेबसाइट से शॉपिंग कर रहे हैं.
-
प्रोडक्ट की जानकारी: जिस प्रोडक्ट को खरीदना चाह रहे हैं उसके बारे में सारी जानकारी पढ़ें. इसमें कीमत, डिटेल्स और रिटर्न पॉलिसी शामिल है.
-
पेमेंट ऑप्शन: सुनिश्चित करें कि जिस मोड से आप पेमेंट कर रहे हैं या फिर जिन्हें पेमेंट कर रहे हैं वो सही हो. आपको अपने क्रेडिट/डेबिट कार्ड को किसी भी वेबसाइट पर सेव नहीं करना है.
-
प्राइवेसी पॉलिसी: वेबसाइट की प्राइवेसी पॉलिसी पढ़ें जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि आपकी निजी जानकारी सुरक्षित रहेगी.
-
ऑर्डर की पुष्टि: ऑर्डर देने से पहले सभी डिटेल्स को ध्यान से पढ़ें. फिर चाहें वो फाइनल पेमेंट हो या फिर शिपिंग एड्रेस.
-
शिपिंग और रिटर्न: प्रोडक्ट की शिपिंग और रिटर्न पॉलिसी को समझें जिससे आपको यह पता रहे कि अगर आपको प्रोडक्ट पसंद न आए तो इसे वापस कैसे करना है.