ATM हैक वीडियो वायरल, मोबाइल ऐप से ATM हो रहा ऑन-ऑफ? जानिए पूरी सच्चाई
कुछ दिन पहले BAT-BMS ऐप को लेकर ई-रिक्शा बंद होने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे. अब उसी तरह का एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक व्यक्ति अपने मोबाइल फोन के ऐप से ATM मशीन को बंद और फिर चालू कर देता है. चलिए जानते हैं इस वायरल दावे की सच्चाई...
नई दिल्ली: कुछ दिन पहले BAT-BMS ऐप को लेकर ई-रिक्शा बंद होने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे. अब उसी तरह का एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक व्यक्ति अपने मोबाइल फोन के ऐप से ATM मशीन को बंद और फिर चालू कर देता है. वीडियो देखकर कई लोग डर गए हैं और सवाल पूछ रहे हैं कि क्या अब ATM भी मोबाइल ऐप से हैक हो सकते हैं? क्या आम आदमी फोन से ATM को कंट्रोल कर सकता है? आइए इस वायरल दावे की सच्चाई जानते हैं.
वायरल वीडियो में एक शख्स अपना मोबाइल खोलता है. ऐप में एक बटन दबाते ही सामने खड़ी ATM मशीन बंद हो जाती है. कुछ सेकंड बाद दूसरा बटन दबाता है और ATM फिर से चालू हो जाती है. वीडियो में दिख रहा ऐप BAT-BMS ऐप जैसा ही लगता है, जो पहले ई-रिक्शा विवाद में चर्चा में आया था.
Also Read
क्या यह दावा सच है?
फिलहाल इस दावे का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है. किसी बैंक, ATM कंपनी या सरकार ने यह नहीं कहा है कि कोई सामान्य मोबाइल ऐप ATM को बंद या चालू कर सकता है. इसलिए यह वीडियो का दावा अनप्रूव्ड माना जा रहा है.
साइबर एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं?
साइबर सुरक्षा के जानकार बताते हैं कि ATM मशीनें बहुत सुरक्षित होती हैं. ये न तो ब्लूटूथ पर काम करती हैं और न ही खुली वायरलेस नेटवर्क पर. ATM बैंक के सुरक्षित प्राइवेट नेटवर्क से जुड़ी होती हैं. इनमें एन्क्रिप्शन (डेटा कोडिंग) और कई लेयर की सुरक्षा होती है. ऐसे में किसी साधारण मोबाइल ऐप से ATM को कंट्रोल करना लगभग नामुमकिन है.
फिर वीडियो में ऐसा कैसे दिख रहा है?
-
वीडियो पहले से प्लान करके बनाया गया हो
-
ATM अपने आप रीस्टार्ट हो रहा हो और उसी समय ऐप दिखाकर गलतफहमी पैदा की गई हो
-
वीडियो एडिटिंग या AI का इस्तेमाल किया गया हो
-
अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
क्या करें आम लोग?
ऐसे वायरल वीडियो देखकर घबराएं नहीं. ATM का इस्तेमाल करते समय हमेशा सावधानी बरतें. PIN कोड किसी के सामने न डालें, संदिग्ध ऐप डाउनलोड न करें और हमेशा आधिकारिक बैंक ऐप्स ही इस्तेमाल करें. अगर आपको कोई संदेह हो तो तुरंत अपने बैंक को सूचित करें.