FIFA World Cup 2026

गेमर्स के लिए Vertux ने लॉन्च किए Sirius गेमिंग हैडसेट, कीमत 5 हजार रुपये से कम

Vertux ने अपना नया Sirius गेमिंग हैडसेट पेश किया है.Sirius हैडसेट में एलईडी लाइट्स दी गई हैं जो देखने में काफी अच्छी लगती हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. 

Shilpa Srivastava

गेमिंग एक्सेसरीज कंपनी Vertux ने अपना नया Sirius गेमिंग हैडसेट पेश किया है. इसे खासतौर से गेमर्स के लिए बनाया गया है. इसमें शानदार ऑडियो एक्सपीरियंस, आरजीबी लाइटिंग, 360-डिग्री सराउंड साउंड और एक हाई-रेजोल्यूशन माइक्रोफोन जैसी सर्विसेज दी गी हैं. गेमर्स को इसमें गेमिंग यूनीक गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा. 

Sirius हैडसेट की कीमत और उपलब्धता:
Sirius हैडसेट में एलईडी लाइट्स दी गई हैं जो देखने में काफी अच्छी लगती हैं. उपलब्धता और कीमत की बात करें तो इसे अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकेगा. इसकी कीमत 4,499 रुपये है. इसके साथ 2 साल की वारंटी दी गई है. 

Sirius हैडसेट के फीचर्स:
Sirius हैडसेट में वर्चुअल 7.1 सराउंड साउंड और बारीक ट्यून किए गए 50 मिमी ड्राइवर्स दिए गए हैं. इसकी साउंड क्वालिटी काफी अच्छी बताई गई है. हाई साउंड हो या लो साउंड, एक्सपीरियंस अच्छा ही रहेगा. Sirius हैडसेट में डायनेमिक ऑडियो एक्सपीरियंस मिलेगा जो यूजर्स को गेमिंग के दौरान अच्छा अनुभव देगा. 


इसमें RGB बैकलिट हाउसिंग दी गई है जो 16.5 मिलियन तक कलर्स और 10 LED मोड्स तक लाइटिंग उपलब्ध कराती है. इसका वजन 300 ग्राम है. इसमें सॉफ्ट-किट ईयर पैड है. यह काफी हल्के हैं. इसमें एडजस्टेबल हाइ-रेजोल्यूशन माइक्रोफोन हैं जो वॉयस क्लैरिटी के साथ आता है. 

इस हैडसेट में वॉल्यूम कंट्रोल्स, माइक म्यूटिंग और RGB लाइट कस्टमाइजेशन दी गई है. इसमें अल्ट्रा-क्लियर, हाई-रेजोल्यूशन एडजस्टेबल माइक्रोफोन हैं. हाई-इंटेंसिटी गेमिंग सेशन्स के दौरान साउंड एक्सपीरियंस बेहद ही जबरदस्त रहेगा. कंपनी का कहना है कि Vertux अगले दो महीनों में अपने 30 से ज्यादा गेमिंग प्रोडक्ट्स को लॉन्च कर सकती है. इसके लिए कंपनी ने रोडमैप भी तैयार कर लिया है.