iPhone To Android Switch Feature: आईफोन से एंड्रॉइड में करना है स्विच तो नो टेंशन, Apple ला रही है ये कमाल का फीचर
अगर आप आईफोन से एंड्रॉइड पर शिफ्ट करना चाहते हैं और डाटा को लेकर चिंता में है तो Apple आपके लिए एक कमाल की खबर आया है. कंपनी जल्द ही एक ऐसा फीचर पेश कर सकती है जिसमें iPhone से एंड्रॉइड आसानी से डाटा ट्रांसफर किया जा सकेगा.
iPhone To Android Switch Feature: Apple iPhone से एंड्रॉइड में स्विच करना एक बड़ा टास्क है. इसमें काफी समय जाता है और खास कुछ ट्रांसफर हो भी नहीं पाता है. इस प्रोसेस को आसान बनाने के लिए Apple एक नए तरीके पर काम कर रहा है जिसके जरिए iPhone से एंड्रॉइड आसानी से डाटा ट्रांसफर किया जा सकेगा. अगर ऐसा हो जाता है तो यूजर्स के लिए यह काफी बड़ा अपग्रेड होगा. चलिए जानते हैं कि कंपनी किस फीचर पर काम कर रही है.
इस फीचर के लाने से Apple का लक्ष्य iPhone से नॉन-Apple फोन में डाटा ट्रांसफर करना है. यह फीचर पहले से ज्यादा आसान होगा और डाटा ट्रांसफर करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा. बता दें कि यह बदलाव 2025 तक पेश किया जा सकता है. अभी के प्रोसेस की बात करें तो यह प्रोसेस काफी लंबा है और इसमें काफी ज्यादा समय बर्बाद होता है. यही कारण है कि लोग एप्पल से एंड्रॉइड में शिफ्ट करने के बारे में कम ही सोचते हैं. Apple ने DMA कंप्लायंस रिपोर्ट शेयर की है जिसके अनुसार, यह पहल डाटा ट्रांसफर को आसान और स्ट्रीमलाइन करने के लिए है. इससे यूजर्स के लिए अलग-अलग स्मार्टफोन इकोसिस्टम पर स्विच करना आसान हो जाएगा.
डिजिटल मार्केट्स एक्ट के अनुसार, Apple एक ऐसे तरीके पर भी काम कर रहा है जिसके जरिए यूजर्स एक ही डिवाइस में अलग-अलग ब्राउजर पर डाटा ट्रांसफर कर पाएंगे. इस फीचर को या तो 2024 के आखिरी में या फिर 2025 की शुरुआत में पेश किया जाएगा. यह यूजर्स को ब्राउजिंग एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए ज्यादा कंट्रोल देगा. यूरोपियन यूनियन के यूजर्स अपने iOS में डिफॉल्ट नेविगेशन ऐप को बदल पाएंगे. ऐसे में यूजर्स को सफारी पर ही अटके नहीं रहना होगा.
Also Read
बता दें कि Google के पास पहले से ही Switch to Android ऐप है जिसकी मदद से यूजर्स iPhone To Android में डाटा ट्रांसफर कर सकते हैं जिसमें कॉन्टैक्ट, फोटो और टेक्स्ट शामिल हैं. हालांकि, इसमें पेड ऐप्स, सफारी बुकमार्क, अलार्म समेत कुछ फाइल्स को ट्रांसफर नहीं किया जाता है.