पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया हवाई हमला, 11 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है. पाकिस्तानी सेना के लड़ाकू विमानों ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान की सीमा में घुसकर आम लोगों के घरों पर बम गिराए.
नई दिल्ली: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है. पाकिस्तानी सेना के लड़ाकू विमानों ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान की सीमा में घुसकर आम लोगों के घरों पर बम गिराए. बता दें कि पाकिस्तानी फौज के जहाजों ने अफगानिस्तान के तीन बड़े प्रांतों कुनार, खोस्त और पक्तिका के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया.
कुनार, खोस्त और पक्तिका में रहने वाले सीधे-साधे लोगों के घरों पर जमकर बमबारी की गई, जिससे कई घर पूरी तरह बर्बाद हो गए. इस बमबारी में कुल 13 लोग मारे गए, जिनमें सबसे ज्यादा मासूम बच्चे थे. जिन लोगों की मौत हुई उनमें 11 मासूम बच्चे, 1 महिला और 1 बुजुर्ग शामिल हैं.
14 लोग बुरी तरह घायल:
पाक सेना की तरफ से किए गए हमलों में 14 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी हैं. घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती किया गया है और कइयों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. सोशल मीडिया पर हमले के बाद की दर्दनाक तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें घायल बच्चों को देखा जा सकता है.
Also Read
- 'जहाज डूब रहा है', भारतीय चालक दल की गुहार; अमेरिकी मिसाइल हमले में फंसे 24 भारतीय नाविक को ओमान ने किया रेस्क्यू
- क्या युद्धविराम अधर में है? अपाचे हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद अमेरिका ने ईरान पर किया हमला; तेहरान ने जारी की कड़ी चेतावनी
- PoK में पाक आर्मी ने मचाया कत्लेआम! 19 बच्चों और 7 गर्भवती महिलाओं की मौत का दावा
जबीउल्लाह मुजाहिद ने इसे एक अमानवीय अपराध बताया और कहा कि यह हमला अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सीधा उल्लंघन है. अफगानिस्तान ने दुनिया के सामने इस जुल्म की पुरजोर निंदा की है. यह घटना दोनों देशों के बीच पहले से चले आ रहे तनाव को और भड़का सकती है.