Room Heater के साथ की गई एक गलती, ले सकती है आपकी जान! भूलकर भी न करें ये काम
अगर आप रूम हीटर चलाते हैं तो हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं, जिनके जरिए रूम हीटर से होने वाले खतरों से बचा जा सकता है.
नई दिल्ली: रूम हीटर सर्दियों में आरामदायक टेम्प्रेचर बनाए रखने में मदद करता है. यह सर्दी भगाने का एक बढ़िया तरीका है, लेकिन अगर गलत तरीके से इसका इस्तेमाल किया जाए तो यह जानलेवा भी साबित हो सकता है. यह ड्राई स्किन, गले में जलन और सांस लेने की दिक्कत जैसी समस्याएं पैदा कर सकती हैं. ये घर के अंदर की नमी को कम कर सकते हैं और अगर ठीक से वेंटिलेशन न हो, तो कार्बन मोनोऑक्साइड जमा हो सकती है या आग लगने का खतरा हो सकता है.
रूम हीटर को लेकर कई ऐसी खबरें आ चुकी हैं, जिसमें लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. वहीं, कई खबरों में तो हीटर ब्लास्ट होने की भी खबर देखी गई हैं. अगर आप भी रूम हीटर का इस्तेमाल करते हैं, तो हम आपको यहां कुछ जरूरी टिप्स दे रहे हैं.
रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ख्याल:
-
रूम हीटर को चलाने पर कमरे में नमी हो जाती है. इससे स्किन, आंखों और गले में सूखापन होता है. ऐसे में नमी बनाए रखने के लिए ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें.
-
ड्राई एयर अस्थमा को ट्रिगर कर सकती है. इससे एलर्जी भी बढ़ सकती है. लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है. इन समस्याओं से बचने के लिए सही वेंटिलेशन सुनिश्चित करें.
-
अगर आपको हीटर चलाकर सोने की आदत है, तो आपको इसे तुरंत बदल लेना चाहिए. यह कार्बन मोनोऑक्साइड पॉइजनिंग छोड़ता है, जिससे बचने के लिए हीटर को रात भर न चलाएं, जो जानलेवा हो सकता है.
-
आपको हीटर से कुछ चीजों को दूर रखना चाहिए. हीटर को जलने वाली चीजों जैसे पर्दे, कंबल से कम से कम 3 फीट दूर रखें.
-
लोगों को ऑयल-फिल्ड रेडिएटर खरीदने की सलाह दी जाती है. ऐसा इसलिए क्योंकि वो ऑक्सीजन को नहीं जलाते हैं और हवा को दूसरे तरह के हीटरों जितना ड्राई नहीं करते हैं.
-
इनसे कार्बन मोनोऑक्साइड का खतरा रहता है. फ्यूल-बेस्ड हीटर से इलेक्ट्रिक हीटर की तुलना में कार्बन मोनोऑक्साइड पॉइजनिंग का खतरा ज्यादा होता है.
नोट: आप कभी-भी रूम हीटर को चलाकर न छोड़े. जब जरूरत हो तभी चलाएं और रात हो हीटर चलाकर बिल्कुल न सोएं.