पाकिस्तान में 'रिश्ता आंटियों' का खेल खत्म, ताबड़तोड़ शादियां करा रहा ये App

दुनिया मॉर्डन होती जा रही है. लोग शादी से पहले डेट करते हैं. जिसके लिए कई डेटिंग ऐप भी है. हालांकि पाकिस्तान में कई डेटिंग ऐप पर बैन है ऐसे में एक ऐसा ऐप है जो शादी कराने वाली आंटियों की नौकरी खाता जा रहा है.

Freepik
Shanu Sharma

Pakistani Dating App: भारत में शादी दो तरीके से होती है. एक तरीका होता है लव मैरिज और दूसरा तरीका अरेंज मैरिज होता है. दुनिया मॉर्डन होती जा रहा है.अब लोग शादी के लिए लोग डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि पाकिस्तान में अभी भी पुराना तरीका ही चलता आ रहा है. 

पाकिस्तान में आमतौर पर आंटियां ही रिश्ता लाती हैं. लेकिन अब डिजिटलाइजेशन की ओर से तेजी से बढ़ रहा पाकिस्तान बदलाव की दिशा में है. मुसलमानों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए मैरिज ऐप लोगों को उनके पार्टनर को ढूंढने में काफी मदद कर रह है. इस एप की लगातार चर्चा की जा रही है. 

मैचमेकर के रूप में काम करती आंटियां

लाहौर की एक कपड़ा डिजाइनर एजा नवाज ने एफपी को बताया कि मेरी सहकर्मी ने ऑनलाइन मिले किसी व्यक्ति से शादी की और वो काफी खूश है. उन्होंने बताया कि चार-पांच साल तक आंटियों द्वारा भेजे गए रिश्ते को आजमाने के बाद हमने ये आजमाया, जो की काफी सही था. पाकिस्तान में आंटियां मेडिएटर के रूप में काम करती हैं जो महिलाओं और उनके परिवार को प्रेमी और पार्टनर से मिलवाती हैं.हालांकि, हाल के वर्षों में मुज जैसे विवाह ऐप सामने आए हैं. जो सही मैच का वादा करते हैं. पारिवारिक चिंताओं को दूर करने के लिए और भी कई विकल्प दिए गए हैं.

पाकिस्तान में कैसे होता विवाह

पाकिस्तान में आज भी अरेंज मैरिज का बोलबाला है. आज भी 80% से ज़्यादा पाकिस्तानी इस परंपरा को अपनाते हैं. परिवार अक्सर विवाह तय करने में केंद्रीय भूमिका निभाते हैं. कभी-कभी तो दूल्हा-दुल्हन की पहले से मुलाकात के बिना भी शादी कर दी जाती है. रिश्ता आंटियां उपयुक्त जोड़े ढूंढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. हालाँकि, मूज जैसे विवाह ऐप ने लोकप्रियता हासिल की है, जिसने पाकिस्तान में 1.2 मिलियन से ज़्यादा उपयोगकर्ताओं को आकर्षित किया है और 15,000 से ज़्यादा विवाहों की सुविधा प्रदान की है.

कई डेटिंग ऐप बंद

पाकिस्तान में डेटिंग ऐप प्रतिबंधित ये ऐप खुद को हलाल के रूप में पेश करते हैं. इस्लामी सिद्धांतों का पालन करते हैं. धुंधली प्रोफ़ाइल तस्वीरों और विवाह प्रस्तावों पर स्पष्ट ध्यान देने जैसी सुविधाएं प्रदान करते हैं.अपनी लोकप्रियता के बावजूद, उन्हें अभी भी कैज़ुअल डेटिंग ऐप से जुड़े कलंक का सामना करना पड़ता है. पाकिस्तान ने टिंडर और अन्य जैसे डेटिंग ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है. अक्टूबर 2022 में पाकिस्तान ने इसे अभ्रद्र सामग्री का हवाला देते हुए टिंडर, ग्रिंडर, टैग्ड, स्काउट और सेहाय पर प्रतिबंध लगा दिया था.