US Israel Iran War

मात्र 30 सेकंड में 110 अखरोट तोड़े! भारतीय ने बना दिया Guinness World Record

भारतीय व्यक्ति धमेंद्र राजभर ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है, जिसमें उन्हें 30 सेकेंड में 110 अखरोट तोड़े हैं. यहां देखें वीडियो…

X
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक भारतीय व्यक्ति का नाम शामिल किया गया है. धर्मेंद्र राजभर ने महज 30 सेकंड में 110 अखरोट तोड़कर एक शानदार रिकॉर्ड बनाया है. यह कारनामा 6 नवंबर, 2025 को मुंबई में इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 11 के सेट पर किया गया. धर्मेंद्र ने अपनी जबरदस्त रफ्तार, ताकत और सटीकता से सबको हैरान कर दिया.

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, पूरे चैलेंज के दौरान धमेंद्र ने अपना कंट्रोल बनाए रखा. सबसे अहम बात यह कि यह पूरा कारनामा उन्होंने 30 सेकेंड से भी कम समय में पूरा किया. चैलेंज खत्म होने के बाद भी उनके पास कुछ समय बचा था. इसका मतलब है कि अगर उन्हें और मौका मिलता, तो वे और भी ज्यादा अखरोट तोड़ सकते थे.

रफ्तार और एकाग्रता ने दिलाई उपलब्धि:

यह अनोखा रिकॉर्ड न सिर्फ धमेंद्र की जबरदस्त ताकत को दिखाता है, बल्कि यह उनके हाथों की असाधारण रफ्तार और एकाग्रता को भी उजागर करता है. अखरोट तोड़ने के लिए उनकी मजबूत पकड़ और तेजी की जरूरत थी, जो उन्होंने बखूबी किया. धमेंद्र ने इस काम को एकदम मक्खन की तरह आसानी से कर दिखाया.

जहा कई वर्ल्ड रिकॉर्ड दौड़ने, कूदने या भारी वजन उठाने से जुड़े होते हैं, वहीं धर्मेंद्र का रिकॉर्ड अपनी अनोखी प्रकृति की वजह से सबसे अलग है. यह साबित करता है कि लगन और अभ्यास से, अखरोट जैसी रोजमर्रा की साधारण चीजें भी एक असाधारण वर्ल्ड रिकॉर्ड का आधार बन सकती हैं.

दर्शकों और जजों को धमेंद्र ने किया था हैरान:

जब धमेंद्र इंडियाज गॉट टैलेंट में आए थे और अपना चैलेंज परफॉर्म किया था तो उनके प्रदर्शन ने दर्शकों और जजों को हैरान कर दिया था. इस रिकॉर्ड को बनाने की कोशिश का वीडियो बड़े पैमाने पर शेयर किया गया है, जिसमें लोग उनके हाथों की तेज रफ्तार और उनके आत्मविश्वास की तारीफ कर रहे हैं. धर्मेंद्र राजभर की सफलता ने एक बार फिर भारत को अनोखे और प्रभावशाली वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए वैश्विक मंच पर ला खड़ा किया है.