US Israel Iran War

मालदा हिंसा का मास्टर माइंड मोफक्करुल इस्लाम गिरफ्तार, एयरपोर्ट से फरार होने की थी प्लानिंग

पश्चिम बंगाल के मालदा में हाल में घटी घटना का मास्टरमाइंड और AIMIM नेता मोफक्करुल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया गया है. मोफक्करुल एयरपोर्ट से फरार होने की प्लानिंग में था.

X (@Amit_Thakur_BJP)
Shanu Sharma

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक और सुजापुर क्षेत्र में हालिया हिंसा को लेकर देशभर में चर्चा हो रही है. इस मामले में बंगाल पुलिस को सफलता मिली है. इस पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड माने जा रहे वरिष्ठ अधिवक्ता और AIMIM पार्टी के नेता मोफक्करुल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया गया है.

मोफक्करुल इस्लाम बागडोगरा एयरपोर्ट से पश्चिम बंगाल को छोड़कर फरार होने की कोशिश में थो. लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी की मदद से मोफक्करुल इस्लाम को एयरपोर्टसे गिरफ्तार कर लिया गया. 

खुलिफा सूचना के बाद हुई गिरफ्तारी

मिल रही जानकारी के मुताबिक खुफिया एजेंसियों ने पुलिस को सूचना दी कि वह सिलीगुड़ी के पास बागडोगरा हवाई अड्डे से फ्लाइट लेकर भागने की प्लानिंग कर रहा है. पुलिस की टीम ने एयरपोर्ट टर्मिनल के आसपास जाल बिछाया और आरोपी को पकड़ लिया. गिरफ्तारी के समय इस्लाम ने काफी विरोध किया, लेकिन पुलिस उसे हिरासत में लेने में सफल रही.

मोफक्करुल इस्लाम पेशे से वकील हैं और कानून की अच्छी जानकारी रखते हैं. वह असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे हैं. उन्होंने पिछले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उत्तर दिनाजपुर जिले की इतहार सीट से AIMIM के टिकट पर चुनाव लड़ा था. स्थानीय स्तर पर उनकी राजनीतिक सक्रियता काफी चर्चित रही है.  

कालियाचक में विरोध प्रदर्शन के दौरान हंगामा

जांच एजेंसियों का कहना है कि हाल ही में सुजापुर और कालियाचक क्षेत्र में हुए विरोध प्रदर्शनों और हिंसा को संगठित करने में मोफक्करुल इस्लाम की प्रमुख भूमिका रही. एक वीडियो वायरल होने के बाद वह पुलिस के राडार पर आ गए थे. वीडियो में वह बेहद आक्रामक अंदाज में जिले के उच्च अधिकारियों को ललकारते नजर आ रहे हैं.

उन्होंने कैमरे के सामने चिल्लाते हुए कहा था किओए डीएम, एसपी... सीआईडी कहां हो? आईबी कहां है? तुम सब कहां हो? यहां आओ. प्रशासन के खिलाफ इस तरह की उत्तेजक बयानबाजी और भीड़ को उकसाने के आरोप में उनकी भूमिका की गहन जांच की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हिंसा किसी बड़ी साजिश का हिस्सा थी या अचानक भड़का हुआ मामला था. वर्तमान में मोफक्करुल इस्लाम पुलिस हिरासत में हैं और उनसे लगातार पूछताछ जारी है.