मार्च महीने में लॉन्च होगा Tecno Pop X, जानें क्या होंगी खासियतें

Tenco Pop X को भारत में मार्च महीने में लॉन्च किया जाएगा. इस फोन में क्या कुछ खासियतें दी गई हैं, चलिए जानते हैं.

Tecno
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: चीन की टेक कंपनी Tecno ने बताया है कि उसका Pop X फोन मार्च के पहले हफ्ते में लॉन्च होगा. इस फोन के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट बनाई गई है. यहां पर इसके डिजाइन, स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, देश में उपलब्धता और कलरवे जैसी कई डिटेल्स सामने आ गई हैं. यह भी कहा जा रहा है कि यह फोन Tecno Spark Go 3 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है. इसमें 6.74 इंच का एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है. वहीं, इसमें 13 मेगापिक्सल का कैमरा है.

Tecno Pop X के लिए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट बनाई गई है. इसे 4 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. इसे अमेजन पर उपलब्ध कराया जाएगा. इसे व्हाइट कलर में पेश किया जाएगा. इस फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश डिस्प्ले दिया गया होगा. वहीं, यह मोटे बेजल्स के साथ आ सकता है. फोन में सिंगल रियर कैमरा यूनिट मौजूद होगी. 

Tecno Pop X के संभावित फीचर्स: 

Tecno Pop X में पीछे की तरफ एक इंफ्रारेड सेंसर होगा, जिसे LED फ्लैश के साथ उपलब्ध कराया गया है. इसमें पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दाएं किनारे पर दिख रहे हैं, जबकि बाएं किनारे पर एक सिम ट्रे है. इसमें एक फ्लैट रियर पैनल दिया गया है. फोन की बाकी डिटेल्स के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. 

ऐसा कहा जा रहा है कि Tecno Pop X, Tecno Spark Go 3 का रीब्रांडेड वर्जन होगा. इस फोन को भारत में 16 जनवरी को लॉन्च किया गया था. यह फोन 4GB रैम और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है, जिसकी कीमत 8,999 रुपये है. इसे फ्लिपकार्ट पर ऑरोरा पर्पल, गैलेक्सी ब्लू, इंक ब्लैक और टाइटेनियम ग्रे कलर में उपलब्ध कराया गया है.

Tecno Spark Go 3 के फीचर्स:

इसमें 6.74 इंच एचडी+ (720x1600 पिक्सल) आईपीएस स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट देती है. इसके साथ ही कंपनी ने दावा किया है कि धूल और छींटों से बचाने के लिए फोन में IP64 रेटिंग दी गई है. यह फोन 4nm ऑक्टा कोर Unisoc T7250 चिपसेट, 4GB रैम और 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है. फोन में सिंगल रियर कैमरा दिया गया है. यह 13 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है. वहीं, 8 मेगापिक्सल का भी सेल्फी कैमरा दिया गया है. फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है.