15,000 रुपये से कम में मिल रहे ये तगड़े स्मार्टफोन्स, फीचर्स देख तुरंत कर लेंगे ऑर्डर
Smartphones Under Rs. 15,000: नया फोन खरीदन है लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कौन-सा फोन लिया जाए, तो यहां हम आपको कुछ अच्छे ऑप्शन्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें 15,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकेगा. इनकी वीडियो क्वालिटी से लेकर परफॉर्मेंस तक सभी कुछ ए-वन है.
Smartphones Under Rs. 15,000: अगर आप 15,000 रुपये से कम कीमत में एक अच्छा स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां हम आपके लिए कुछ अच्छे ऑप्शन्स की लिस्ट लाए हैं जो आपके लिए परफेक्ट फिट साबित होंगे. इनमें पावरफुल प्रोसेसर के साथ लंबी चलने वाली बैटरी तक कई खासियतें दी गई हैं. इन फोन्स में आप गेमिंग से लेकर वीडियो देखने तक कई काम आसानी से कर पाएंगे.
इस लिस्ट में Realme 12 5G, Redmi 13 5G, Motorola G64 5G, Lava Storm 5G शामिल हैं. इन फोन्स में एक से बढ़कर एक फीचर्स दिए गए हैं जो आपके फोन एक्सपीरियंस को दोगुना कर देता है.
Realme 12 5G:
यह एक बजट-फ्रेंडली फोन है. यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें ब्राउजिंग, सोशल मीडिया और हल्के गेमिंग सेशन्स जैसे रोजमर्रा के काम आसानी से किए जा सकत हैं. इसके अलावा 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. यह एक घंटे से भी कम समय में फुल चार्ज हो जाता है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.72 इंच की IPS स्क्रीन दी गई है जो गेमिंग, वीडियो और नेविगेशन के लिए काफी अच्छी है.
Redmi 13 5G:
यह फोन Redmi 12 5G का सक्सेसर है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है. इसके साथ ही 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. इसमें एंड्रॉइड 14 दिया गया है. फोन में FHD+ 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है. यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें 6 जीबी की रैम दी गई है.
Motorola G64 5G:
यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 7025 प्रोसेसर से लैस है. इसमें दो वेरिएंट दिए गए हैं. इस फोन में 8 जीबी रैम और 12 जीबी रैम दी गई है. वहीं, 128 जीबी स्टोरेज और 256 जीबी स्टोरेज उपलब्ध कराई गई है. फोन में OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है. यह फोन एंड्रॉइड 14 पर काम करता है. यह ब्लोटवेयर-फ्री यूजर एक्सपीरियंस सुनिश्चित करता है. फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है.
Lava Storm 5G:
इसका डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसमें गेमिंग और वीडियो देखना का एक्सपीरियंस दोगुना हो जाएगा. यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 6080 प्रोसेसर पर काम करता है. यह फोन 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है.