चाहकर भी आप तक नहीं पहुंच पाएंगे साइबर क्रिमिनल्स, बस फॉलो करें ये टिप्स
अगर आपके पास एंड्रॉइड स्मार्टफोन है, तो हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं, जिससे आप अपने फोन को साइबर क्रिमिनल्स से दूर रख पाएंगे.
नई दिल्ली: अगर आप एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर हैं, तो यहां आपको कुछ जरूरी जानकारी मिल सकती है. एंड्रॉइड स्मार्टफोन में कई बार फोन हैक होने की या फिर हैंग होने की दिक्कत आती है, जो फोन एक्सपीरियंस को खराब कर देती हैं. ऐसे में अगर आप कुछ टिप्स को फॉलो करें तो आपका फोन सही तरह से काम करेगा. फोन को पासकोड से लॉक करने से लेकर संदिग्ध लिंक से बचने तक… आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होगा, जिससे फोन सही तरह से काम करने लगेगा.
1. अपने डिवाइस को पासकोड से लॉक करें:
आपको हमेशा अपने फोन पर पासवर्ड लगाकर रखना चाहिए. आपको ऐसा पासकोर्ड सेट करना होगा, जो सिर्फ आपको पता हो. पासकोड के अलावा अगर आपके फोन में टच ID फीचर है, तो आप उसे भी सेट कर सकते हैं. वहीं, फेस आईडी फीचर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे फोन पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा.
2. संदिग्ध लिंक से बचें:
आपको संदिग्ध लिंक से बचकर रहना चाहिए. अगर आपको किसी ऐसी जगह से लिंक आता है, जिसे आप नहीं जानते हैं या फिर कोई आपको लालच देकर किसी लिंक पर क्लिक कराता है, तो आपको सावधान रहना होगा. बिना सोचे-समझे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें. बता दें कि साइबर क्रिमिनल्स की यह एक आम चाल है, जिसे फिशिंग कहा जाता है.
3. अपना सॉफ्टवेयर तुरंत अपडेट करें:
आपको हमेशा अपने डिवाइस को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर पर अपडेटेड रखना चाहिए. अगर अपडेट उपलब्ध हैं, तो तुरंत डाउनलोड करके इंस्टॉल करें. इससे फोन में सुरक्षा के लिहाज से कई सुधार किए जाते हैं. साथ ही सिक्योरिटी पैचेज भी शामिल होते हैं.
4. हर ऑनलाइन अकाउंट के लिए अलग-अलग पासवर्ड इस्तेमाल करें:
कई लोगों की आदत होती है कि वो हर अकाउंट पर एक ही पासवर्ड लगा देते हैं, लेकिन आपको हमेशा अपने हर ऑनलाइन अकाउंट के लिए अलग-अलग पासवर्ड सेट करने चाहिए. इससे अगर कोई एक पासवर्ड लीक हो भी जाता है, तो यूजर का दूसरा अकाउंट सुरक्षित रहता है.
5. ओपन वाई-फाई नेटवर्क पर वीपीएनम का इस्तेमाल करें:
ओपन वाई-फाई नेटवर्क का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, लेकिन कई बार आप बाहर होते हैं और आपको जरूरत पड़ जाती है, तो आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि कि ओपन वाई-फाई के साथ आपको हमेशा वीपीएन का इस्तेमाल करना चाहिए. इससे आपका अकाउंट, डाटा, फोन सभी कुछ साइबर क्राइम से बचा रहता है. बता दें कि वीपीएन आपको ऑनलाइन गुमनाम रखता है और साइबर क्रिमिनल्स आप तक नहीं पहुंच पाते हैं.