Galaxy S26 और Galaxy S26+ को लेकर है कंफ्यूज? जानें कौन-सा फोन रहेगा आपके लिए सही
अगर आप Samsung Galaxy S26 और Galaxy S26+ को लेकर कंफ्यूज हैं, तो यहां हम आपको दोनों के बीच कुछ अंतर बता रहे हैं, जिससे आपका कंफ्यूजन दूर हो सकता है.
नई दिल्ली: क्या आप Samsung Galaxy S26 और Galaxy S26+ के बीच कन्फ्यूज हैं? अगर हां, तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है. ऑन पेपर्स तो ये दोनों फोन्स लगभग एक जैसे ही लगते हैं, लेकिन रोजाना इस्तेमाल में इनके बीच फर्क साफ पता चलता है. यहां हम आपको एक सिंपल गाइड में इसके बारे में बता रहे हैं.
एक जैसे बेसिक्स, अलग-अलग साइज:
इस साल, दोनों फोन Samsung के ट्रेडिशनल डिजाइन को फॉलो करते हैं. आपको इनमें कोई बहुत बड़ा या क्रांतिकारी बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन आपको एक मजबूत फ्लैगशिप एक्सपीरियंस मिलेगा, जो ज्यादातर लोगों के लिए काफी स्मूद काम करता है.
डिजाइन और लुक:
दोनों फोन का लुक काफी प्रीमियम है, जिसमें फ्लैट फ्रेम और सिंपल कैमरा डिजाइन दिया गया है. ये दिखने में पिछले Galaxy S मॉडल्स से काफी मिलते-जुलते हैं. सिर्फ देखकर ही इनके बीच का फर्क बताना मुश्किल है.
साइज और कंफर्ट:
Galaxy S26 साइज में छोटा है और इसका वज भी 167 ग्राम है. इसे एक हाथ से इस्तेमाल करना काफी आसान है. वहीं, Galaxy S26+ साइज में बड़ा और वजन में थोड़ा भारी है. यह 190 ग्राम का है. यह लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर ज्यादा आरामदायक लगता है.
डिस्प्ले:
दोनों फोन में 120Hz की स्मूद एमोलेड स्क्रीन दी गई है. जहां S26+ में 6.7 इंच की बड़ी डिस्प्ले मौजूद है, जिससे वीडियो देखना, पढ़ना और मल्टीटास्किंग करना और भी मजेदार हो जाता है. वहीं, S26 में 6.3 इंच की स्क्रीन दी गई है.
कैमरा:
दोनों फोन्स का कैमरा सेटअप एक जैसा ही है. जो फोटोज दिन की रोशनी में खींची जाती हैं, उनकी क्वालिटी काफी अच्छी आती है. कम रोशनी में भी कैमरा ठीक-ठाक परफॉर्म करता है, लेकिन बहुत ज्यादा शानदार नहीं कहा जा सकता है. इसके साथ ही, इसके रिजल्ट कभी-कभी थोड़े ऊपर-नीचे भी हो सकते हैं.
बैटरी लाइफ:
बैटरी के लिहाज से दोनों फोन्स में कुछ फर्क देखने को मिलता है. S26+ में 4900mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. यह पूरे एक दिन तक आसानी से चल सकती है. वहीं, S26 की बात करें तो इसमें 4300mAh की बैटरी दी गई है, जो आम यूजर्स के लिए एक दिन तक चल सकती है.
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर:
दोनों फोन्स काफी दमदार हैं. इसका रोजाना के काम और गेमिंग का एक्सपीरियंस काफी तेज रहता है. लंबे समय तक गेम खेलने पर फोन थोड़ा गर्म हो सकता है, खासकर S26+ में. Samsung का One UI 8.5 कई काम के Galaxy AI फीचर्स देता है. हालांकि, उनमें से सभी ऐसे टूल्स नहीं हैं, जिन्हें हर दिन इस्तेमाल करना जरूरी हो.
आपको कौन-सा फोन खरीदना चाहिए?
अगर आपको एक कॉम्पैक्ट, हल्का फोन पसंद है जिसे एक हाथ से आसानी से इस्तेमाल किया जा सके, तो Galaxy S26 आपके लिए सही साबित हो सकता है. वहीं, अगर आपको बड़ी और बेहतर डिस्प्ले और ज्यादा बैटरी लाइफ चाहिए, तो Galaxy S26+ बेहतर हो सकता है.