200MP कैमरा और AI फीचर्स के साथ Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च, जानें कीमत
Samsung Galaxy S26 Ultra को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन की शुरुआती कीमत 1,39,999 रुपये है. चलिए जानते हैं इस फोन की सभी डिटेल्स.
नई दिल्ली: सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में गैलेक्सी S26 अल्ट्रा को लॉन्च किया गया है. यह एक फ्लैगशिप फोन है, जिसमें 6.9 इंच डायनामिक एमोलेड 2X डिस्प्ले दिया गया है. इसमें एक नया प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर दिया गया है. इसके साथ ही यह फोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर से लैस है. इसमें अपग्रेडेड 200-मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है. यह फोन बेहतर ड्यूरेबिलिटी, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और एडवांस्ड वीडियो रिकॉर्डिंग कैपेबिलिटी के साथ आता है.
सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा की कीमत: इस फोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. पहला वेरिएंट 12GB + 256GB के साथ आता है, जिसकी कीमत 1,39,999 रुपये है. वहीं, 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 1,59,999 रुपये और टॉप-एंड 16GB + 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,89,999 रुपये है. इसे ब्लैक, ब्लू, पर्पल, व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है. इसे अमेजन और सैमसंग इंडिया ऑनलाइन स्टोर के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा.
सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा के फीचर्स:
इसमें 6.9 इंच का डायनामिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 3120 × 1440 पिक्सल है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है. इसमें एक प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर भी दिया गया है, जो स्क्रीन को 30-डिग्री व्यूइंग एंगल से आगे देखने से रोकता है. इसका डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला आर्मर 2 से प्रोटेक्टेड है. यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट से लैस है. इसमें 16 जीबी तक रैम और 1 टीबी तक स्टोरेज दी गई है. यह एंड्रॉइड 16 पर आधारित One UI 8.5 पर काम करात है.
मिलेंगे कई AI फीचर्स:
इनमें कई गैलेक्सी AI फीचर्स दिए गए हैं. इसमें नाउ असिस्ट ऑन-स्क्रीन एक्टिविटी के आधार पर एक्शन का सजेशन मिलेगा. वहीं, कॉल स्क्रीन अनजान कॉल का जवाब देता है और लाइव ट्रांसक्रिप्ट की सुविधा भी देता है. इसमें फोटो असिस्ट AI-बेस्ड इमेज एडिटिंग को सपोर्ट करता है. क्रिएटिव स्टूडियो कंटेंट क्रिएशन टूल्स को इनेबल करता है. बिक्सबी डिवाइस एजेंट वॉयस-बेस्ड सेटिंग एडजस्टमेंट की सुविधा भी मिलती है. इसके साथ ही प्राइवेसी अलर्ट दिया गया है, जो यूजर्स को ऐप डाटा एक्सेस के बारे में नोटिफाई करते हैं.
फोटोग्राफी के मामले में बेस्ट:
फोटोग्राफी के लिए, फोन में क्वाड रियर कैमरा दिया गया है. इसका पहला सेंसर f/1.4 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 200 मेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस के साथ आता है. इसके साथ ही f/2.9 अपर्चर और 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मौजूद है. वहीं, f/1.9 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइडएंगल लेंस और f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी है. फोन में 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेल्फी कैमरा भी दिया गया है.
बैटरी और कनेक्टिविटी:
फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है. यह 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 25W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6, NFC और USB टाइप-C सपोर्ट शामिल हैं.