सबसे पावरफुल और स्टाइलिश Samsung Galaxy S25 Ultra लॉन्च, ये है कीमत

Samsung Galaxy S25 Ultra: Samsung का सबसे पावरफुल और महंगा फोन आखिराकर मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. Samsung Galaxy S25 Ultra का डिजाइन बेहद ही शानदार है. इस फोन में क्या-क्या खास दिया गया है, चलिए जानते हैं.

Samsung
Shilpa Srivastava

Samsung Galaxy S25 Ultra: Samsung Galaxy S25 सीरीज का सबसे पावरफुल और प्रीमियम मॉडल Samsung Galaxy S25 Ultra को भी लॉन्च कर दिया गया है. कंपनी ने अपने Galaxy अनपैक्ड इवेंट में इस फोन लॉन्च किया जिसमें कस्टम स्नैपड्रैगन 8 एलीट, 12GB रैम और 1TB तक स्टोरेज दी गई है जिसके साथ यह फोन बेहद ही दमदार बन जाता है. इस फोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है. इसके अलावा फोन में वन UI 7 पर आधारित एंड्रॉइड 15 दिया गया है जिसके साथ कई जबरदस्त फीचर्स का एक्सपीरियंस मिलेगा. 

Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत, उपलब्धता: Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए $1,299 (लगभग 1,12,300 रुपये) रखी गई है. हैंडसेट 12GB+256GB और 12GB+512GB वेरिएंट में भी उपलब्ध है, जिनकी कीमत क्रमशः $1,419 (लगभग 1,22,700 रुपये) और $1,659 (लगभग 1,43,400 रुपये) है. भारत में, Galaxy S25 Ultra की कीमत 1,29,999 रुपये से शुरू होती है.

Galaxy S25 Ultra को टाइटेनियम ब्लैक, टाइटेनियम ग्रे, टाइटेनियम सिल्वरब्लू और टाइटेनियम व्हाइटसिल्वर कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा. यूजर्स कंपनी की वेबसाइट से एक्सक्लूसिव टाइटेनियम जेडग्रीन, टाइटेनियम जेटब्लैक और टाइटेनियम पिंकगोल्ड कलर में भी फोन खरीद सकते हैं.

Samsung Galaxy S25 Ultra के फीचर्स: 

ड्यूल-सिम Samsung Galaxy S25 Ultra एंड्रॉइड 15 पर काम करता है, जिसके ऊपर कंपनी का नया वन UI 7 इंटरफेस है. यह Galaxy AI फीचर्स के लिए सपोर्ट के साथ आता है और इसे 7 साल के लिए एंड्रॉइड OS और सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे. इसमें Galaxy चिप के लिए कस्टम स्नैपड्रैगन 8 एलीट से लैस है, साथ ही 12GB रैम और 1TB तक की बिल्ट-इन स्टोरेज है.

Samsung ने Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच (1400x3120 पिक्सल) डायनामिक एमोलेड 2X स्क्रीन दी गई है, जिसमें 1Hz-120Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है. डिस्प्ले में कॉर्निंग गोरिल्ला आर्मर 2 प्रोटेक्शन है. फोन में चार रियर कैमरे दिए गए हैं जिसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है जो 2x इन-सेंसर जूम, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और f/1.7 अपर्चर के साथ दिया गया है. वहीं, अपडेटेड 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा 120डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और f/1.9 अपर्चर के साथ है. इसमें 5x ऑप्टिकल जूम और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम और OIS के साथ 10-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी है. इसमें f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है.

इसमें 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, NFC, UWB, GPS और USB टाइप-C पोर्ट का सपोर्ट है. हैंडसेट Samsung के S पेन स्टाइलस को भी सपोर्ट करता है और इसमें धूल-पानी से बचाने के लिए IP68 रेटिंग है. Samsung Galaxy S25 Ultra में 5000mAh की बैटरी है जिसे 45W (वायर्ड, चार्जर अलग से बेचा जाता है) पर चार्ज किया जा सकता है. यह फास्ट वायरलेस चार्जिंग 2.0 (15W) और वायरलेस पावरशेयर सपोर्ट भी देता है.