Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च से पहले गिरी Galaxy S25 Ultra की कीमत!

Samsung Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले Samsung Galaxy S25 Ultra को फ्लिपकार्ट पर सस्ते में खरीदा जा सकेगा.

Flipkart
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: आज भारतीय मार्केट में Samsung Galaxy S26 Ultra को लॉन्च किया जाएगा. यह फोन सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में गैलेक्सी एस26 सीरीज के तहत पेश किया जाएगा. इस फोन के लॉन्च से पहले Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत को कम किया गया है. यह आधिकारिक प्राइस कट नहीं है, बल्कि यह ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर दिया जा रहा एक ऑफर है. चलिए जानते हैं कि इस फोन को किन ऑफर्स के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है.

Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत और ऑफर्स: इस फोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,29,999 रुपये है. इसे 17% डिस्काउंट के साथ 1,07,915 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इसके और भी वेरिएंट हैं, जिन पर ऑफर्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इसे टाइटेनियम व्हाइटसिल्वर, टाइटेनियम ब्लैक, टाइटेनियम ग्रे और टाइटेनियम सिल्वरब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा.

EMI और एक्सचेंज ऑफर:

इस फोन को 3,794 रुपये की EMI देकर भी खरीदा जा सकेगा. अगर आपके पास पुराना फोन है, तो आप उसे एक्सचेंज भी कर सकते हैं. इस ऑफर में आपको 51,100 रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाएगा. वहीं, फ्लिपकार्ट एक्सिस कार्ड के साथ 4,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा. इसके अलावा फ्लिपकार्ट एसबीआई कार्ड के साथ 4,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा.

Samsung Galaxy S25 Ultra के फीचर्स:

इसमें 6.9 इंच का डायनामिक एमोलेड 2X स्क्रीन दी गई है. इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 3120 x 1440 है. यह क्यूएचडी प्लस पैनल के साथ आता है. इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है. इस फोन में 12 जीबी रैम दी गई है. इसके साथ ही 1 टीबी तक की स्टोरेज दी गई है. इसमें 5000 एमएएच की बैटरी के साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग की सुविधा मौजूद है. 

एंड्रॉइड 15 पर आधारित वन यूआई 7 पर काम करने वाला यह फोन कई एआई फीचर्स के साथ आता है. फोन में चार कैमरा दिए गए हैं. इसका पहला लेंस 200 मेगापिक्सल का है. वहीं, दूसरा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस है. तीसरे सेंसर की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है. चौथा सेंसर 10 मेगापिक्सल का है. इसके साथ ही 12 मेगापिक्सल का चौथा सेंसर दिया गया है. इसके अलावा 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है.