फिर गिरी Samsung Galaxy S25 Ultra 5G की कीमत, जानें अब कितने में मिलेगा फोन
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G को आप बेहद ही सस्ते में खरीद सकते हैं. अमेजन से इसे काफी कम कीमत में खरीदा जा सकेगा. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
नई दिल्ली: Samsung Galaxy S25 Ultra 5G को यूजर्स द्वारा बेहद ही पसंद किया जाता है. यह एक पावरफुल फोन है. अगर आप अपने लिए यह फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको अमेजन पर उपलब्ध एक कमाल के ऑफर के बारे में बता रहे हैं. इस फोन के साथ 41,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है. वहीं, कई और ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं. चलिए जानते हैं इन ऑफर्स के बारे में.
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G की कीमत और ऑफर्स: इस फोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,29,999 रुपये है. इसे 8% डिस्काउंट के साथ 1,18,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. हर महीने 6,611 रुपये की EMI देकर भी इसे घर लाया जा सकता है. अगर आपके पास पुराना फोन है, तो आप 41,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी हासिल कर सकते हैं. इसे टाइटेनियम व्हाइटसिल्वर, टाइटेनियम ब्लू, टाइटेनियम सिल्वरब्लू और टाइटेनियम ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा.
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G के फीचर्स:
यह फोन बेहद पावरफुल प्रोसेसर, शानदार कैमरा और प्रीमियम डिजाइन के साथ आया है. इसमें 6.90 इंच का बड़ा QHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. यह डिस्प्ले बहुत तेज और स्मूथ है. इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास आर्मर की सुरक्षा दी गई है. यह फोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस है. इसमें 12 जीबी तक की रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है. फोन में 5000mAh की बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
कैमरा-सॉफ्टवेयर और अन्य डिटेल्स:
फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें क्वाड रियर कैमरा मौजूद है. इसका पहला सेंसर 200 मेगापिक्सल का है. दूसरा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर, तीसरा 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर और चौथा 10 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है. इसके साथ ही 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. यह फोन फोन Android 15 पर आधारित One UI 7 के साथ आता है.
फोन में टाइटेनियम फ्रेम के साथ बनाया गया है. यह IP68 रेटिंग के साथ आता है जिससे धूल और पानी से पूरी सुरक्षा मिलेगी. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स मौजूद हैं.