छप्परफाड़ डिस्काउंट, 129999 रुपये वाला Samsung Galaxy S25 Ultra 5G अब मिलेगा 40999 रुपये में!
Amazon Great Indian Festival सेल चल रही है. अगर आप अपने लिए नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको एक कमाल के ऑफर के बारे में बता रहे हैं.
नई दिल्ली: Amazon Great Indian Festival सेल चल रही है. अगर आप अपने लिए नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको एक कमाल के ऑफर के बारे में बता रहे हैं. आपने Samsung Galaxy S25 Ultra 5G के बारे में तो सुना ही होगा कि यह फोन कितना दमदार है. अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो इसे अमेजन से बेहद ही कम कीमत में खरीदा जा सकेगा. चलिए जानते हैं Samsung Galaxy S25 Ultra 5G को कितने कम में खरीदा जा सकेगा.
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G AI Smartphone की कीमत और ऑफर्स:
इस फोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,29,999 रुपये है. इसे 27% डिस्काउंट के साथ 94,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इसके साथ 10,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट दिया जा रहा है. हर महीने 3,340 रुपये की EMI देकर भी फोन को ऑर्डर किया जा सकता है.
आप पुराना फोन देकर एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी ले सकते हैं. पुराना फोन एक्सचेंज कर 44,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाएगा. अगर आपको पूरा एक्सचेंज ऑफर मिल जाता है तो यह फोन 50,999 रुपये में आपको मिल जाएगा. इसके अलावा 10,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी दिया जा रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत 40,999 रुपये रह जाती है.
Also Read
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G के फीचर्स:
इसमें 6.9 इंच का QHD+ डायनेमिक एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. यह फोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग में शानदार परफॉर्मेंस देता है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का टेलीफोटो कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड और 10MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर मिलता है. फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा भी है. यह 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और 100x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है.
इसके AI फीचर्स की मदद से फोटो एडिट करना, अनचाहे ऑब्जेक्ट हटाना और लाइव ट्रांसलेट जैसे काम आसान हो जाते हैं. फोन में 5000mAh की बैटरी, फास्ट चार्जिंग, IP68 रेटिंग और S Pen सपोर्ट मिलता है. यह One UI 7 पर चलता है और कंपनी इसमें 7 साल तक एंड्रॉइड और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है.