menu-icon
India Daily

आज ही लूट लो! 80 हजार में लॉन्च हुए Samsung फोन की कीमत हो गई 50 हजार रुपये से कम

Samsung Galaxy S24 Discount On Flipkart: अगर आप नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको इस फोन पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

Shilpa Shrivastava
आज ही लूट लो! 80 हजार में लॉन्च हुए Samsung फोन की कीमत हो गई 50 हजार रुपये से कम

Samsung Galaxy S24 Discount On Flipkart: सैमसंग गैलेक्सी S24 की कीमत में भारी छूट दी जा रही है. इस फोन की कीमत को 25,000 रुपये कम कर दिया गया है. इसे 79,999 रुपये में लॉन्च किया गया था. यह फोन अब फ्लिपकार्ट पर 49,999 रुपये में उपलब्ध है. यह 33% सस्ता हो गया है. भारत में इसे फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकेगा. अतिरिक्त छूट की बात करें तो 5 प्रतिशत इंस्टैंट छूट और 48,300 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है. 

गैलेक्सी S24 की कीमत: इस फोन के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये हो गई है. वहीं, 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 55,999 रुपये हो गई है. 8GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये हो गई है. उपरोक्त ऑफर्स के साथ फोन की कीमत और भी कम हो जाएगी. अगर आप फोन अपग्रेड करने का प्लान कर रहे हैं, तो इससे बेहतर ऑप्शन और कहीं नहीं मिलेगा. 

गैलेक्सी S24 के फीचर्स: 

फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.2 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. फोन में 8GB रैम के साथ Exynos 2400 चिपसेट दिया गया है. वहीं, 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है. वहीं, फोन में 25W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग के साथ 4000mAh की बैटरी मौजूद है. यह फोन OneUI स्किन के साथ Android 14 पर काम करता है. फोन में IP68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस रेटिंग दी गई है. 

Samsung Galaxy S24 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP OIS मेन सेंसर, 10MP टेलीफोटो कैमरा और 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है. सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में ब्लूटूथ, वाई-फाई, NFC और अन्य फ्लैगशिप-ग्रेड विकल्प शामिल हैं.