8000 रुपये तक बढ़ गई Samsung Galaxy M47 5G की कीमत, यहां जानें नए रेट
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने भारत में कुछ ही दिन पहले Galaxy M47 5G लॉन्च किया था. इसके लॉन्च के कुछ ही दिनों बाद इसकी कीमत को बढ़ा दिया गया है.
नई दिल्ली: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने भारत में कुछ ही दिन पहले Galaxy M47 5G लॉन्च किया था. इसके लॉन्च के कुछ ही दिनों बाद इसकी कीमत को बढ़ा दिया गया है. बता दें कि यह बदलाव Amazon पर फोन की बिक्री शुरू होने के सिर्फ एक हफ्ते बाद किया गया है. देखा जाए तो कीमतों में यह भारी बढ़ोतरी कंपोनेंट्स और मेमोरी की बढ़ती कीमत के चलते हुई है. यही कारण है कि कई डिवाइसेज की कीमत को बढ़ाया जा रहा है.
Amazon ने सभी Samsung Galaxy M47 5G वेरिएंट की कीमतें अपडेट कर दी हैं. इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये कर दी गई है, जो इसके लॉन्च से 7,000 रुपये ज्यादा है. वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये कर दी गई है, जो इसके लॉन्च से 8,000 रुपये ज्यादा है. वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये कर दी गई है, जो इसके लॉन्च से 8,000 रुपये ज्यादा है.
Samsung Galaxy M47 5G की पहले की कीमत क्या थी:
बता दें कि इस फोन को 29 जून को लॉन्च किया गया था. इसकी बिक्री अमेजन पर 4 जुलाई से शुरू हुई थी. लॉन्च के समय, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है. वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है. 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है. इसे ब्लेज ब्लू और रोग रेड कलर में पेश किया गया था.
Also Read
Samsung Galaxy M47 5G के फीचर्स:
इस फोन में 6.66-इंच FHD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है. इसकी पीक ब्राइटनेस 1400 निट्स है. इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ की प्रोटेक्शन दी गई है. यह फोन 4nm क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 SoC प्रोसेसर से लैस है. फोन में 8 जीबी तक स्टोरेज दी गई है. इसकी स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है.
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है. इसका पहला सेंसर 50MP प्राइमरी (OIS), दूसरा 5MP अल्ट्रा-वाइड और तीसरा 2MP मैक्रो सेंसर है. फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इस फोन में 6000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 45W चार्जिंग सपोर्ट और बायपास चार्जिंग सपोर्ट करती है. फोन में एंड्रॉइड 16 का सपोर्ट मोजूद है.