Samsung Galaxy M17e 5G की सेल आज दोपहर 12 बजे से होगी शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स
Samsung Galaxy M17e 5G को भारतीय मार्केट में आज से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. इसकी सेल दोपहर 12 बजे से अमेजन पर शुरू होगी.
नई दिल्ली: Samsung ने भारत में Galaxy M17e 5G कुछ दिन पहले लॉन्च किया था. इसे M सीरीज के तहत पेश किया गया है. यह उन यूजर्स के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन रहेगा, जिन्हें अच्छी बैटरी लाइफ, स्मूद परफॉर्मेंस और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहिए. इसकी शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है. इस फोन की सेल आज दोपहर 12 बजे से अमेजन से खरीदा जा सकेगा.
Samsung Galaxy M17e 5G की कीमत: इस फोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है. वहीं, इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये है. इस फोन को अमेजन, सैमसंग की वेबसाइट और कुछ रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा. इस फोन को ब्लिट्ज ब्लू और वाइब वॉयलेट कलर में उपलब्ध कराया गया है.
Samsung Galaxy M17e 5G के फीचर्स:
इस फोन में 6.7 इंच का एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक का है. धूल और पानी की छींटों से सुरक्षा के लिए IP54 रेटिंग दी गई है. यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है. यह ब्राउजिंग, सोशल मीडिया और हल्के गेमिंग जैसे रोजमर्रा के कामों को आसानी से संभाल लेता है. इस फोन में 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है. इसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है.
बैटरी और कैमरा डिटेल्स:
Galaxy M17e 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है. यह एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर 26 घंटे तक वीडियो चला सकता है. यह 25W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है. इसमें ड्यूल रियर सेटअप है. इसका प्राइमरी सेंसर ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का है. वहीं, दूसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर (f/2.4) है. फोन में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर है. यह फोन एंड्रॉइड 16 पर आधारित सैमसंग वन यूआई 8 पर काम करता है.
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G सपोर्ट, ड्यूल सिम, ड्यूल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, यूएसबी टाइप-सी, 3.5mm हेडफोन जैक और जीपीएस शामिल हैं. सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है.