T20 World Cup 2026

Redmi Pad खरीदना हुआ सस्ता, कीमत हुई इतनी कम कि यूजर्स की लग गई लाइन 

Redmi Pad की कीमत में कटौती की गई है. इस टैब की कीमत को पहले से काफी कम किया गया है. चलिए जानते हैं इनकी नई कीमत.

Shilpa Srivastava

Redmi Pad भारत में 2022 में लॉन्च किया गया था. यह कंपनी का पहला टैबलेट था. इसमें 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 8000 एमएएच की बैटरी और डॉल्बी एटमस जैसे फीचर्स दिए गए है. इस टैबलेट की कीमत में अब कटौती कर दी गई है. Redmi Pad को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कम कीमत में खरीदा जा सकेगा. चलिए जानते हैं इसके वेरिएंट्स की कीमत.

Redmi Pad की कीमत में कौटती:
इसे तीन वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है. इसकी शुरुआती कीमत 14,999 रुपये थी. यह इसके 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत थी. लेकिन अब इसकी कीमत 13,999 रुपये रह गई है. इसके अलावा 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. वहीं, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है. इन दोनों की पहले कीमत क्रमश 17,999 रुपये और 19,999 रुपये थी. 

बता दें कि Amazon, Flipkart और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर से इसे नई कीमत में खरीदा जा सकता है. इसके साथ बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं. यह ऑफर 31 दिसंबर तक लागू है.

Redmi Pad के फीचर्स:
इसमें 10.61 इंच का एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2000 x 1200 है. इसमें बिल्ट-इन आई केयर प्रोटेक्शन दी गई है. यह फोन माली-जी57 एमसी2 जीपीयू के साथ मीडियाटेक हेलियो जी99 प्रोसेसर पर काम करता है. इस टैब में 3 जीबी रैम, 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम दी गई है. साथ ही 128 जीबी तक स्टोरेज दी गई है. इस टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है. साथ ही 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. 

इसके साथ ही 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है. इस टैब में 8000 एमएएच की बैटरी दी गई है. इसमें एंड्रॉइड 12 पर आधारित MIUI 13 दिया गया है. इसे आगे चलतकर एंड्रॉइड 13 पर आधारित MIUI 14 में अपग्रेड किया जा सकता है. इसमें क्वाड स्पीकर सेटअप, डॉल्बी एटमॉस, फेस अनलॉक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और ब्लूटूथ 5.2 जैसे कनेक्टिविटी विकल्प भी दिए गए हैं.