12999 रुपये की शुरुआती कीमत में शुरू हुई Redmi 15A 5G की सेल, जानें कहां से खरीदें?
Redmi 15A 5G की सेल शुरू हो गई है. इसे 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत में फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा. चलिए जानते हैं इसकी कीमत से फीचर्स तक सभी डिटेल्स.
नई दिल्ली: Redmi 15A 5G भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है. अगर आप अपने लिए एक नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको इस फोन के बारे में यहां बता रहे हैं. यह रेडमी ए सीरीज का नया पोन है, जिसमें 6300 एमएएच की बैटरी दी गई है. इसके साथ ही 32 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है. फोन में यूनिसॉक टी8300 प्रोसेसर दिया गया है. इसे कंपनी की आधिकारिक भारतीय वेबसाइट और Flipkart से खरीदा जा सकता है.
Redmi 15A 5G की भारत में कीमत:
इस फोन को Flipkart, Mi.com और Xiaomi के आधिकारिक रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा. इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है. वहीं, इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है. इस फोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है. इस फोन को एस ब्लैक, एवसम ब्लू और अमेज पर्पल कलर में खरीदा जा सकेगा. इसके साथ कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं.
Redmi 15A 5G के स्पेसिफिकेशन्स:
यह ड्यूल सिम पर काम करता है. यह एंड्रॉइड 16 पर काम करता है, जिस पर HyperOS 3.0 की स्किन दी गई है. इसमें 6.9 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक है. इसकी पीक ब्राइटनेस 800 निट्स तक की है. यह फोन ऑक्टा-कोर यूनिसॉक टी8300 5जी प्रोसेसर से लैस है. इसमें 6GB तक की रैम और 128GB की स्टोरेज दी ग ईहै.
यह फोन ड्यूल रियर कैमरा पर काम करती है. इसका पहला सेंसर 32 मेगापिक्सल का है. वहीं, फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है. इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. यह स्टीरियो स्पीकर से लैस है. धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP52-रेटेड बिल्ड है. फोन में 6300 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग और 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है.