नई दिल्ली: टेलिविजन तो आपने जरूर खरीदा होगा? कीमत क्या होगी आपके टीवी की 30 हजार, 40 हजार या चलिए 50 हजार भी हो सकती है. लेकिन अगर टीवी की कीमत 1,70,000 रुपये हो, तो क्या आप टीवी खरीदना पसंद करेंगे? खैर, इसका जवाब हम आप पर छोड़ते हैं. हम आपको एक ऐसे ही टीवी के बारे में यहां बताने जा रहे हैं, जिसकी कीमत लाखों में है. Haier ने भारत में अपनी नई Mini LED M70 TV सीरीज लॉन्च की है.
इस सीरीज में 43 इंच, 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच के पांच स्क्रीन ऑप्शन उपलब्ध कराए गए हैं. कीमत की बात करें तो इसके 43 इंच टीवी की कीमत ₹9,190 रुपये है. वहीं, 55 इंच की कीमत 56,590 रुपये, 65 इंच 74,990 रुपये, 75 इंच 1,02,990 रुपये और 85 इंच 1,69,990 रुपये है.
नई M70 सीरीज में माइक्रो डिमिंग वाले Mini LED पैनल का इस्तेमाल किया गया है. इससे आपको पूरी स्क्रीन पर जबरदस्त ब्राइटनेस, डीप कांट्रास्ट और बेहतर डिटेल मिलती है. अगर आप सिनेमैटिक एक्सपीरियंस चाहते हैं तो आपको इस टीवी में डॉल्बी विजन और HDR10+ सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा इसमें AI पिक्चर क्वालिटी इंजन मौजूद है, जो विजुअल्स को शार्प रखता है. इसमें रियल-टाइम प्रोसेसिंग, AI एचडीआर एन्हांसर, AI कलर बूस्ट, AI मोशन, AI नॉइस रिडक्शन और MEMC जैसे फीचर्स हैं, जो स्मूद एक्शन सीन एक्सपीरियंस देते हैं.
गेमर्स के लिए इस सीरीज में काफी कुछ नया दिया गया है. ये टीवी DLG के जरिए 120Hz गेमिंग को सपोर्ट करते हैं. इसके साथ ही इनमें स्मूद और तेज रिस्पॉन्स वाले गेमप्ले के लिए वेरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR) और ऑटो लो लेटेंसी मोड (ALLM) जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं. गेमिंग सेटिंग्स और रिफ्रेश रेट को जल्दी से देखने के लिए एक डेडिकेटेड गेमिंग बार भी दगिया गया है. इन फीचर्स के साथ गेमिंग एक्सपीरिंयस कमाल का हो जाएगा.
इसमें बिल्ट-इन सबवूफर के साथ 50W का 2.1-चैनल सिस्टम उपलब्ध कराया गया है. डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट और Haier की टोटल सोनिक टेक इसे और भी बेहतर बनाते हैं. इस सीरीज में शानदार बास और क्लियर डायलॉग की सुविधा मिलती है.
यह गूगल टीवी पर काम करता है. इसमें 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है. यह गूगल जेमिनी के साथ आता है. इस टीवी में आप आसानी से कंटेट ढूंढ सकते हैं. इसके अलावा ऐप्स ओपन करने के साथ अलग-अलग फंक्शंस को कंट्रोल करने के लिए वॉइस कमांड का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके साथ स्क्रीन मिररिंग के लिए HaiCast और ब्लूटूथ स्पीकर मोड, जिससे आप टीवी के जरिए अपने फोन से ऑडियो चला सकते हैं.