Realme 16 5G की सेल शुरू, मिल रहे कई इंट्रोडक्टरी ऑफर; पढ़ें सभी डिटेल्स
Realme 16 5G को भारत में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है. अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां देखें फोन पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में.
नई दिल्ली: Realme 16 5G को कुछ ही दिन पहले भारत में लॉन्च किया गया था. इस फोन की सेल भारतीय मार्केट में शुरू हो गई है. इस फोन को फ्लिपकार्ट और रिलयमी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदा जा सकेगा. यह फोन 7000mAh की बैटरी से लैस है. इसमें ड्यूल रियर कैमरा यूनिट दिया गया है. इसके साथ ही एक सेल्फी मिरर भी फोन में मौजूद है. फोन की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये है.
Realme 16 5G की कीमत और ऑफर्स: इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है. वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है. इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये है.
फोन के साथ मिल रहे ये ऑफर्स:
इस फोन के साथ कई इंट्रोडक्टरी ऑफर दिए जा रहे हैं. कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड के जरिए EMI ऑफर के साथ 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके साथ ही यूपीआई डिस्काउंट के जरिए 2,000 रुपये की छूट दी जा रही है. इसमें 12 महीने तक के EMI ऑप्शन भी उपलब्ध हैं. इस फोन को एयर ब्लैक और एयर व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा.
Realme 16 5G के स्पेसिफिकेशन:
यह एक ड्यूल सिम हैंडसेट है. यह एंड्रॉइड 16 पर आधारित रियलमी यूआई 7.0 पर काम करता है. इसमें 6.57 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है. सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है. यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 6400 टर्बो प्रोसेसर से लैस है. इसमें 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है. यह हैंडसेट धूल और पानी से बचाव के लिए IP69 रेटिंग के साथ आता है.
फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल (f/1.8) का मेन कैमरा और उसके साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर लगा है. सेल्फी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल (f/2.4) का कैमरा भी है.फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है, जो 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.